DC vs LSG: कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन? इन 4 धांसू खिलाड़ियों में टक्कर
DC vs LSG: आईपीएल के प्लेऑफ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के जाने की संभावना अभी है। लखनऊ दौड़ में शामिल है। आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ का मुकाबला होना है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मैच विजेता खिलाड़ियों की कमी नहीं है। एक या दो बल्लेबाजों के धमाके के बाद अगर गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी कर दिया, तो मुकाबले में लखनऊ को हराना आसान नहीं है। आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की दौड़ वाले खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं।

केएल राहुल: लखनऊ के कप्तान ने आगे से लीड किया है। केएल राहुल ने इस सीजन अपने बल्ले से धमाका किया है। वह कुल 12 मुकाबले खेलने के बाद 460 रन बनाने में सफल रहे हैं। राहुल के बल्ले से तीन अर्धशतक भी आए हैं और आज वह बेस्ट स्कोरर बन सकते हैं।
ऋषभ पन्त: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने एक्सीडेंट से वापस आने के बाद अपनी छाप छोड़ने में कमी नहीं रखी है। उन्होंने मौका मिलते ही अपने बल्ले से शॉट जड़कर दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऋषभ पन्त ने इस सीजन अपने 12 मैचों में 413 रन बनाए हैं और नाबाद 88 रन उनका बेस्ट है।
निकोलस पूरन: लखनऊ के इस बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करने का जिम्मा लिया हुआ है। वह 162 के स्ट्राइक रेट से भी ज्यादा गति से रन बना रहे हैं। पूरन ने 12 मैच खेलने के बाद कुल 363 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान एक अर्धशतकीय पारी भी उनके बल्ले से आया है।
मार्कस स्टोइनिस: लखनऊ को एक मैच स्टोइनिस ने अकेले जिताया था। उसमें उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। स्टोइनिस ने 12 मुकाबले खेलते हुए कुल 355 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक शतक और दो अर्धशतक जमाने में सरल रहे हैं। उन्होंने 151 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications