DC vs LSG: दिल्ली-लखनऊ मैच में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

DC vs LSG Pitch and Weather: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में आज अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है और सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। दिल्ली के लिए पिछले सीजन कप्तानी करने वाले पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स में खेल रहे हैं और वहां उनको कप्तानी भी मिली है।

पिछले सीजन प्लेऑफ़ में जगह हासिल करने में नाकाम रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपना बेस्ट देते हुए अगले चरण के लिए शुरुआत से ही रणनीति के तहत जाने का प्रयास करेगी और यही कंडीशन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पर भी लागू होती है। दोनों ही टीमों की तरफ से शुरुआती मुकाबला जीतकर अगले चरण में जाने का प्रयास रहने वाला है।

dc vs lsg

विशाखापट्टनम में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली मेजबान है और जीत दर्ज करते हुए यहाँ एक बेहतरीन शुरुआत करने का प्रयास करेगी लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को कम नहीं आँका जा सकता है। देखा जाए, तो दोनों टीमों के लिए यह एक न्यूट्रल वेन्यू जैसा है।

DC vs LSG पिच रिपोर्ट

विशाखापट्टनम के डॉक्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में यह मुकाबला है। इस स्टेडियम की पिच सपाट होने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों को यहाँ मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

DC vs LSG मौसम अपडेट

जहां तक मौसम की बात है, तो तापमान 28 डिग्री सेल्सियम तक रहने के आसार हैं। बारिश की बात करें, तो थोड़ी संभावना है। 13 फीसदी आसार बारिश के हैं। हालांकि इससे मुकाबले पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। मौसम में धुंध भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ मैच कैसे देखें

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे टॉस और 7:30 पर मैच शुरू हो जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। इसके अलावा ओटीटी पर यह मुकाबला जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। रेडियो पर मैच की कमेंट्री नहीं आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+