DC vs LSG: स्पिनर्स की फिरकी में फंसी दिल्ली कैपिटल्स, पंत-शॉ की विस्फोटक पारी ने बचाया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 15वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंटस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर केएल राहुल की टीम के लिये उसके गेंदबाजों ने एक बार फिर से मैच को बचाने का काम किया। इस मैच में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतरी है, जिसमें उसने डेविड वॉर्नर, एनरिच नॉर्खिया और सरफराज अहमद को शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बीच के ओवर्स में वो लखनऊ के स्पिनर्स की फिरकी में फंस गई और ज्यादा रन नहीं बटोर सकी। इसके बाद दिल्ली की टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही थी लेकिन कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ की विस्फोटक पारी के दम पर उसने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
और पढ़ें: MI vs KKR: 15 गेंदों में 56 रन ठोंक पैट कमिंस ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

आखिरी 5 ओवर्स में ठोंके 50 रन
पिछले 2 मैचों में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही है लेकिन इस मैच में पृथ्वी शॉ ने महज 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर विस्फोटक शुरुआत दी और पहले के लिये 67 रनों की साझेदारी कर डाली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले 6 ओवर्स में बिना कोई विकेट खोये 52 रन बनाने का काम किया था जबकि 7-15 ओवर्स के बीच वो इसका फायदा नहीं उठा सकी और 3 विकेट खोकर सिर्फ 47 रन ही जोड़ सकी। वहीं आखिरी के 5 ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 50 रन बना डाले।

शॉ की शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली थी लेकिन दूसरे छोर पर खड़े डेविड वॉर्नर (4) और रॉवमैन पॉवेल (3) ने 22 गेंदों में सिर्फ 7 रन जोड़े और दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी पिछड़ गई। लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में पिछड़ने के बाद स्पिनर्स के दम पर वापसी की जिन्होंने 8वें ओवर में गौथम ने पहले शॉ का विकेट हासिल किया तो वहीं पर बिश्ननोई ने वॉर्नर को वापस पवेलियन भेजा। गौथम ने 10वां ओवर मेडेन फेंका तो वहीं क्रुणाल पांड्या ने 2 ओवर में सिर्फ 12 रन दिये। बिश्नोई ने पॉवेल को बोल्ड मारकर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया जिसकी वजह से वो बीच के ओवर्स में अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख सकी।

गेंदबाजों ने करायी लखनऊ की वापसी
ऋषभ पंत ने अपनी पारी की बेहद धीमी शुरुआत की थी और पहली 19 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बना सके थे। हालांकि 20वीं गेंद पर उन्होंने गियर बदला और अगली 17 गेंदों में 32 रन जोड़ डाले। पंत ने इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाये। वहीं दूसरे छोर पर खड़े सरफराज खान ने भी 28 गेंदों में 3 चौके लगाकर 36 रनों का योगदान दिया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 149 रन पर रोक दिया। आखिरी के 3 ओवर्स में लखनऊ के गेंदबाजों ने सिर्फ 13 रन ही दिये जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 170 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।












Click it and Unblock the Notifications