DC vs GT: गुजरात के खिलाफ दिल्ली के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कौन जीतेगा डीसी बनाम जीटी का मैच

GT vs DC: आज का आईपीएल मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, दिल्ली मजबूत स्थिति में है।

DC vs GT

IPL 2023, DC vs GT Match: आईपीएल का 16वां सीजन गुजरात टाइटंस के लिए अब तक शानदार रहा है। जीटी ने अपने आखिरी तीन मैच में जीत दर्ज की है। हार्दिक पांड्या आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत को लेकर काफी आश्वस्त होंगे। गुजरात की टीम में फिलहाल, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच बहुत अच्छा संतुलन है, और यही उनकी अब तक की सफलता का बड़ा कारण भी रहा है।

दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में है गुजरात
गुजरात के गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और नूर अहमद का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि शुभमन गिल, विजय शंकर और डेविड मिलर इस समय बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं। मेहमान टीम की बात की जाए तो दिल्ली फिलहाल आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अपने आखिरी मैच में डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली को बल्लेबाजी विभाग में करना होगा बड़ा सुधार
दिल्ली को अगर लीग में अपनी स्थिति मजबूत करनी है, तो आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है, और इसके लिए टीम के बल्लेबाजी विभाग में बड़ा सुधार करना होगा। दिल्ली में अनुभवी मध्य क्रम के बल्लेबाजों की कमी है। पिछले मैच में मिचेल मार्श ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था और टीम एक बार फिर उन पर काफी कुछ निर्भर करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षर पटेल बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आते हैं, यहा एक बार फिर उन्हें निचले क्रम में भेजा जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज करो या मरो का मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इस सीजन में आठ मैच खेले जहां उन्होंने छह मैच जीते, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस सीजन में आठ मैच खेले जहां वे अब तक दो गेम जीतने में सफल रहे हैं। कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली डीसी के लिए आज जीटी के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर दिल्ली मैच जीतने में सफल नहीं होती है, तब उसके लिए 16वें सीजन का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। आगे के मैच महज औपचारिकता मात्र रह जाएंगे। दोनों टीमों के बीच आज का मैच शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पिछले मैच में दिल्ली को मिली हार
गुजरात टाइटंस ने अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 49 और विजय शंकर ने 51 रन की दमदार पारी खेली थी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी गेम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जहां वे उस गेम को 9 रन से हार गए थे। हालांकि, दिल्ली के लिए फिलिप सॉल्ट (59) और मिशेल मार्श (63) ने शानदार मैच खेला।

कौन जीतेगा आज का मैच
दोनों टीमों ने आईपीएल के अब तक के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेले हैं, जहां गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दोनों मैच जीते थे। पिछली बार जब वे इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे, तब गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। रिकॉर्ड के अनुसार, आज का मुकाबला गुजरात अपने नाम कर सकती है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एरिक नार्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+