DC vs GT Match Bowler Prediction: आज के मैच में कौन बॉलर लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
IPL 2023 DC vs GT Match Top Bowlers Today: आईपीएल 2023 में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला करेगी। कौन गेंदबाज ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट?

DC vs GT Match Bowler Prediction in Hindi: आईपीएल 2023 में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच है जहां दिल्ली कैपिटल्स ने हार के साथ शुरुआत की है तो गुजरात टाइटंस ने सीएसके के खिलाफ अपना पहला मैच जीता है। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ खाता खोलने के लिए बेकरार होगी तो वही गुजरात टाइटंस अपना विजयी अभियान आगे बढ़ाना चाहेगी।
अगर हम आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम के कुछ आंकड़ों पर नजर डालनी होगी जहां पहली पारी का औसत स्कोर 164.5 रहता है। यह आईपीएल की बात हो रही है जहां स्पिन गेंदबाजी का बॉलिंग औसत 29.3 रहता है तो वहीं तेज गेंदबाजों ने 29.0 के औसत से यहां विकेट लिए हैं। स्पिनरों का इकोनामी रेट भी पेसरों की तुलना में बेहतर रहता है लेकिन स्ट्राइक रेट में पेसर मामूली अंतर आगे निकल जाते हैं। तो कुल मिलाकर आज के मैच में पेसर और स्पिनर अपने लिए विकेट लेने की संभावनाएं तलाश सकते हैं।
1. कुलदीप यादव
साथ ही ये भी ध्यान देना चाहिए कि इस मैदान पर बल्लेबाजों के लिए भी खूब रन मौजूद रहते हैं क्योंकि पहली पारी का विजयी स्कोर 181 के आसपास रहता है। यहां दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव के पास आज विकेट निकालने का अच्छा मौका है जो पिछले 10 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आने के बाद काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने घरेलू मैदान पर डीसी कुलदीप यादव के साथ कुछ बढ़िया प्रदर्शन दिखा सकती है।
2. अक्षर पटेल
एक और गेंदबाज अक्षर पटेल हैं जो दिल्ली की धीमी और नीचे रहने वाली पिच पर प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज को लगातार एक ही जगह पर टप्पा खिलाने के लिए जाना जाता है। भले ही वे हाल के महीनों में हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत विकेट नहीं ले पाए लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में उनका रिकॉर्ड अच्छा ही रहता है। उन्होंने पिछले मुकाबले में तूफानी तेवर दिखा रहे लखनऊ सुपरजाइंट्स के काइल मेयर्स को चलता किया था। वे दिल्ली के मैदान पर 10 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और उनको 5.8 की कसी हुई इकोनामी रेट से 8 विकेट मिले हैं। वह अपने विकेटों की संख्या में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी करना चाहेंगे।
3. अल्जारी जोसेफ
यहां गुजरात टाइटंस के वेस्टइंडीज ओवरसीज अल्जारी जोसेफ भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपने पहले मैच में भी ऋतुराज गायकवाड और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए थे। जोसेफ अपनी तूफानी गति के कारण जाने जाते हैं और पृथ्वी शॉ को मार्क वुड की तरह तंग कर सकते हैं। जिस तरह से वुड पिछले मैच में दिल्ली पर हावी रहे उसको देखते हुए जोसेफ का आत्मविश्वास और बढ़ा होगा।
4. राशिद खान
यहां आईपीएल मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से ओर से खेलते हुए अमित मिश्रा काफी विकेट ले चुके हैं। राशिद खान भी दाएं हाथ के लेगी हैं और इस लिस्ट में उनका नाम शामिल होना लाजमी है। वे दुनिया के बेस्ट T20 बॉलर में से एक भी है हालांकि बल्लेबाजों ने उन्हें काफी हद तक विकेट ना देना शुरू कर दिया है जिसके चलते उनको गुच्छों में विकेट नहीं मिलते लेकिन उन पर रन बनाना आज भी मुश्किल होता है। राशिद ने पिछले 10 आईपीएल मैचों में 6.65 के इकोनामी रेट से 13 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में भी मोईन अली और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों को आउट करते हुए 4 ओवर में केवल 26 रन दिए थे और 2 विकेट चटकाए थे।












Click it and Unblock the Notifications