DC vs GT: गुजरात के खिलाफ कप्तानी पारी खेल ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बैटर बने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन की लय को बरकरार रखा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और शुबमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 171 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। शुबमन गिल ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया और 46 गेंदों का सामना करके 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बार फिर से खराब शुरुआत की और 34 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम के 3 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। गुजरात के लिये कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी फिटनेस साबित करते हुए इस मैच में न सिर्फ 30 रनों का योगदान दिया बल्कि पहली ही गेंद पर विकेट भी हासिल किया।
और पढ़ें: IPL 2022 में पहला शतक जड़ने के बावजूद बटलर ने क्यों नहीं मनाया जश्न, जीत के बाद बताई वजह

पावरप्ले में दिल्ली ने खोये 3 विकेट, पंत ने करायी वापसी
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में वापसी करते हुए अपने पहले ही ओवर में टिम सेफर्ट को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने पहले ओवर में पृथ्वी शॉ को वापस पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में फर्ग्यूसन ने मनदीप सिंह का विकेट हासिल कर दूसरा झटका दिया। हालांकि यहां पर कप्तान ऋषभ पंत (43) ने ललित यादव (25) के साथ चौथे विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की वापसी करायी तो वहीं पर पॉवेल के साथ 23 रन जोड़े।

दिल्ली के लिये 2500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनें पंत
इस दौरान पंत ने गुजरात के खिलाफ एक रन बनाते ही दिल्ली कैपिटल्स के लिये 2500 आईपीएल रनों का पूरा करने का कारनामा किया और दिल्ली के लिये यह कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। दिल्ली के लिये आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत 2542 रन के साथ टॉप पर काबिज हैं। इस फेहरिस्त में वीरेंदर सहवाग (2382 रन) दूसरे पायदान पर काबिज हैं, तो वहीं पर श्रेयस अय्यर (2375 रन) तीसरे पायदान पर काबिज हैं। दिल्ली के लिये शिखर धवन (2066), डेविड वॉर्नर (1456) और पृथ्वी शॉ (1353) का नाम भी शामिल है।

फर्ग्यूसन-राशिद ने तोड़ी दिल्ली की कमर
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये लॉकी फर्ग्यूसन और राशिद खान की गेंदबाजी काफी खतरनाक साबित हुई जिन्होंने 5 विकेट हासिल कर दिल्ली की कमर तोड़ने का काम किया। लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और आईपीएल करियर का बेस्ट स्पेल फेंका। वहीं पर राशिद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन दिये और अहम साबित होने वाले शार्दुल ठाकुर का विकेट चटकाया।












Click it and Unblock the Notifications