DC vs GT: गुजरात की ऐतिहासिक उपलब्धि, 10 विकेट की जीत और साझेदारी का दोहरा कीर्तिमान
DC vs GT: साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने मिलकर धमाल मचाते हुए गुजरात टाइटंस को आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ़ तक का सफर तय करा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में गुजरात ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया।
गुजरात ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 205 रनों का का स्कोर हासिल किया। 10 विकेट से जीत दर्ज करने के लिए गुजरात की तरफ से 205 रनों की भागीदारी भी अब तक की बेस्ट है।

गुजरात ने दूसरी बार उच्चतम स्कोर चेज करने का कीर्तिमान बना दिया। इससे पहले इसी सीजन गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ हे अहमदाबाद में 204 का स्कोर चेज किया था और अब एक बार फिर से दिल्ली के खिलाफ ही 200 का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
गिल और सुदर्शन एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है। दोनों ने गुजरात के लिए इस सीजन अब तक 839 रन जोड़े हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने मिलकर 744 रन बनाए थे, यह साल 2021 की बात है।
DC vs GT: प्लेऑफ़ में पहुंची गुजरात
गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ ही प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात ने 12 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। अभी दो लीग मुकाबले बाकी है। यह टीम अपना अभियान टॉप पर रहते हुए समाप्त करना चाहेगी।
DC vs GT: सुदर्शन ने हासिल की ऑरेंज कैप
उधर साई सुदर्शन ने पहला स्थान बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। मजे की बात तो यह है कि सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ने 600 का आंकड़ा पार कर दिया। सुदर्शन अब 617 रनों के साथ पहले नम्बर पर हैं, तो गिल 601 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस मैच में सुदर्शन के बल्ले से नाबाद (108) शतक आया था, गिल ने नाबाद 93 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications