'मेरा परिवार क्रिकेट से अहम हैं', डेविड वार्नर ने वापस ली कप्तानी से बैन हटाने के लिए एप्लीकेशन

David Warner

ऑस्ट्रेलिया के सीनियर बल्लेबाज डेविड वार्नर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिस्टम से झल्ला गए हैं और उन्होंने कप्तानी को हटाने के लिए रिव्यू करने की अपील करने वाली अपनी एप्लीकेशन को वापस ले लिया है। ये बैन वार्नर को बॉल टेंपरिंग कांड में शामिल होने के बाद मिला था जिसके तहत वे कप्तानी से लाइफटाइम के लिए बैन कर दिए गए थे। वार्नर ने अब रिव्यू पैनल को लताड़ लगाई है और कहा कि ये लोग अभी भी पब्लिक ड्रामा क्रिएट करने की कोशिश कर रहे थे इसलिए वार्नर ने इस रिव्यू प्रोसेस को ही रोक दिया है।

डेविड वॉर्नर ने कहा कि उनके और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विरोध के बावजूद, रिव्यू पैनल और काउंसिल असिस्टिंग ने रिव्यू करने के लिए "एक अनियमित प्रक्रिया को अपनाया" जो उनके परिवार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

वॉर्नर ने यह भी खुलासा किया कि रिव्यू पैनल ने 2018 में केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान जो हुआ था, इसका पब्लिक ट्रायल करने का सुझाव दिया और वह अपने परिवार या अपने साथियों को और अधिक परेशान नहीं करना चाहते हैं। वार्नर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम चैनल पर दी।

वार्नर ने अपनी पोस्ट में परिवार की अहमियत पर जोर दिया है और कहा कि पिछले पांच साल में चाहे बॉल टेंपरिंग की वजह से कितनी भी जिल्लत उन्हें झेलनी पड़ी है लेकिन उनके पत्नी और तीनों बेटियों ने पूरा सपोर्ट दिया है।

वार्नर ने कहा कि, "मैं अपने परिवार को क्रिकेट की गंदी धुलाई के लिए वाशिंग मशीन बनने के लिए तैयार नहीं हूं।"

वार्नर आगे कहते हैं, इस समय सामने आवेदन को वापस लेने के अलावा कोई और चारा नहीं है। मैं अपने परिवार, टीम के साथियों के लिए और ट्रॉमा नहीं देना चाहता। मेरा परिवार क्रिकेट से ज्यादा अहम है।

इसी बीच स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। कमिंस को पहले मैच के क्वॉड स्ट्रेन हो गया था। तेज गेंदबाज मंगलवार को फिटनेस टेस्ट के दौरान अच्छा दिखाई दिया था लेकिन टीम मैनेजमेंट ने रिस्क ना लेने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+