डेविड वॉर्नर ने किया संन्यास का ऐलान? जानें अब ऑस्ट्रेलिया में एक भी मैच क्यों नहीं खेलेंगे

David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने अपने घर में अंतिम टी20 मैच खेल लिया है। वह अब संन्यास के करीब ही हैं। वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में तीसरा और अंतिम टी20 खेलते हुए बल्ले से तबाही मचाते हुए कैरेबियाई गेंदबाजों की धुनाई कर दी।

वॉर्नर अब अपनी जगह नई पीढ़ी को सौंपने के लिए तैयार हैं। वॉर्नर ने बताया है कि वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज खेलने के बाद भारत में आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद वह वेस्टइंडीज और यूएस में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले हैं।

david warner

वॉर्नर ने कहा कि ब्रेक लेकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना अच्छा रहा। मुझे काफी टाइम मिल गया, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं आईपीएल में खेलने के लिए जाउंगा। इसके बाद कैरेबियन सरजमीं पर जाऊँगा और वहां बाउंड्री इतनी बड़ी नहीं होती है। मैं काफी अच्छा कर चुका हूं और अब युवाओं का टैलेंट देखने की बारी है।

वॉर्नर ने कैरेबियन सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप को अपने करियर का अंतिम लक्ष्य माना है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। इसके बाद उनका संन्यास होता लग रहा है। हालांकि अभी वॉर्नर के बल्ले से रन दिखाई देते हैं और वह तूफानी अंदाज में खेलते हैं।

पर्थ में वेस्टइंडीज से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार का संम करना पड़ा लेकिन डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। डेविड वॉर्नर ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की धाकड़ पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+