IPL 2025 में अनसोल्ड डेविड वॉर्नर को PSL के बाद मिली एक और गुड न्यूज, अब इस लीग में खेलते आएंगे नजर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को भले ही IPL 2025 के ऑक्शन में कोई खरीदार न मिला हो, लेकिन उन्हें एक और बड़ी T20 लीग से जुड़ने का मौका मिल गया है। वॉर्नर अब अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में डेब्यू करने जा रहे हैं।

पीएसएल के बाद वार्नर अब सीऐटल ऑर्काज (Seattle Orcas) की ओर से खेलते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगा।

David Warner

PSL के बाद अब अमेरिका में दिखेगा वॉर्नर का बल्ला
डेविड वॉर्नर फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं अब उन्हें MLC 2025 के लिए सीऐटल ऑर्काज ने साइन किया है। इस टीम ने MLC के पहले सीजन में खिताब जीता था, लेकिन दूसरे सीजन में टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी।

T20 का जाना-पहचाना नाम हैं वॉर्नर
38 वर्षीय वॉर्नर अब तक 401 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 140.27 की स्ट्राइक रेट से 12,956 रन बनाए हैं। वह 2021 में ऑस्ट्रेलिया के साथ T20 वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। IPL में उन्होंने 184 पारियों में 6,565 रन बनाए और वह लीग के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी जीत दिलाई थी।

BBL और ILT20 में भी किया कमाल
वॉर्नर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में भी शानदार प्रदर्शन किया। सिडनी थंडर के कप्तान रहते हुए उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया और 405 रन बनाकर सीजन के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने। इसके अलावा फरवरी 2025 में उन्होंने ILT20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खिताब भी जीता।

'द हंड्रेड' से नहीं टकरा रहा शेड्यूल, इसलिए चुना MLC
इस साल MLC और इंग्लैंड की 'The Hundred' लीग का शेड्यूल नहीं टकरा रहा है। इसलिए वॉर्नर ने पहले MLC में खेलने का फैसला किया है। 'The Hundred' में वह लंदन स्पिरिट (London Spirit) के लिए खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+