बेटियों के कहने बिग बैश लीग में खेलेंगे David Warner, 9 साल बाद इस टीम से किया करार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) 9 साल के लंबे अंतराल के बाद बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने वाले हैं।

नई दिल्ली, 21 अगस्त: ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) 9 साल के लंबे अंतराल के बाद बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने वाले हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि वॉर्नर ने अपनी बेटियों के कहने पर इस टूर्नामेंट में वापसी का मन बनाया है। गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले बाए हाथ के दिग्गज ने सिडनी थंडर्स के साथ दो साल का करार किया है। आखिरी बार उन्होंने 2013 में इस टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

बेटियों की मानी बात

बेटियों की मानी बात

वॉर्नर का कहना है कि व अपनी बेटियों के कहने पर BBL में खेल रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटियां उन्हें अपने देश में खेलते देखना चाहती है। वॉर्नर के अनुसार, "इसी तरह से यह गेम बनाया गया है। मैं समझता हूं कि BBL के भविष्य को लेकर दिए गए मेरे योगदान से खेल को फायदा होगा और जब मैं रिटायर हो जाउंगा तो इससे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा।"

ठुकराया करोड़ों का ऑफर

ठुकराया करोड़ों का ऑफर

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर्नर के पास यूएई में शुरू होने वाली नई टी20 लीग और बीबीएल में से किसी एक लीग को चुनना था, क्योंकि दोनों के मुकाबले एक ही समय पर होंगे। वॉर्नर ने बेटियों के कहने पर बीबीएल का चयन किया। माना जा रहा है कि यूएई टी20 लीग में खेलने पर खिलाड़ियों को काफी मोटी रकम मिलने वाली थी। टॉप खिलाड़ियों को लीग में 4 करोड़ रुपये तक मिलते, लेकिन वॉर्नर ने ये बड़ा ऑफर ठुकरा दिया।

5 मैच खेलेंगे डेवी

5 मैच खेलेंगे डेवी

35 वर्षीय ओपनर ने सिडनी थंडर्स के साथ पूरे 2 साल का करार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर आगामी बिग बैश लीग में सिडनी के लिए कुल 5 मैच खेलेंगे। दिसंबर में टीम को घरेलू मैदानों पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और उसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आना है। इसी बीच डेविड सिडनी के लिए 5 मुकाबले खेलेंगे।

BBL में खेले 3 मैच

BBL में खेले 3 मैच

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बिग बैश लीग में अभी तक केवल 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 76 की शानदार औसत और 181 के जोरदार स्ट्राइक रेट से कुल 152 रन देखने को मिले। 2011 के बीबीएल सीजन में उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 51 गेंदों पर नाबाद 102 रन की बेहतरीन पारी भी खेली थी।

वॉर्नर के अलावा इस बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेस स्टार्क भी बीबीएल में हिस्सा लेंगे। बीबीएल का 13वां सीजन 13 दिसंबर से शुरू होगा और फाइनल 4 फरवरी को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+