भारत के खिलाफ वॉर्नर के बल्ले से होगी रनों की बौछार, कर रहे हैं खास तैयारी, सामने आया VIDEO

India vs Australia 1st Test David Warner: ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की होगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।

David Warner

India vs Australia 1st Test David Warner: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर खास तैयारी कर रहे हैं। डेविड वॉर्नर मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। अपने करियर के 100वें टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में डेविड वॉर्नर ने शानदार 200 रनों की पारी खेली थी। वॉर्नर इस फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे।

वॉर्नर कर रहे हैं खास तैयारी

वॉर्नर कर रहे हैं खास तैयारी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से रनों की बौछार करने के लिए डेविड वॉर्नर नेट्स में अलग-अलग तरह के शॉट्स लगा रहे हैं। वह नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान लेफ्टी और राइटी दोनों ही तरीकों से खुद को तैयार करते नजर आए। भारत में स्पिन गेंदबाजों को खासा मदद मिलती है। ऐसे में वॉर्नर स्पिनर्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर रहे हैं। वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आखिरी बार 2004 में जीती थी सीरीज

आखिरी बार 2004 में जीती थी सीरीज

भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में डेविड वॉर्नर के बल्ले से रन निकल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को अगर इस सीरीज में जीत हासिल करना है तो वॉर्नर का फॉर्म में होना उनके लिए बेहद जरूरी होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत में टेस्ट सीरीज जीतना इतना आसान नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत में टेस्ट सीरीज 2004 में जीती थी। लिहाजा टीम के खिलाड़ियों की कोशिश जीत के सूखे को खत्म करने की होगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+