चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर David Warner ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद भारत ने इतिहास रचा दिया है। चंद्रमा के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बनने पर पूरे भारत में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर दुनियाभर से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी भारत को शुभकामनाएं दी हैं।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने भारतीय फैंस का दिल जीतने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ते। चंद्रयान-3 की सफलता तो भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वार्नर ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि भारत में सेलीब्रेट किए जाने वाले हर खास दिन पर अपने फैंस के लिए कोई न कोई स्पेशल पोस्ट शेयर जरूर करते हैं।

chandrayaan 3 mission

वार्नक के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई न कोई पोस्ट ऐसी जरूर मिल जाएगी, जोकि भारत के किसी पर्व, फिल्म, गानें आदि से जुड़ी होगी, और भारतीय फैंस के बीच उनकी पोस्ट को काफी पसंद भी किया जाता है। अब जब भारत ने दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है, तो इस खास मौके पर वॉर्नर भला कहां पीछे रहने वाले थे।

डेविड वॉर्नर ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने की एक एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा है कि, 'यह बहुत खास है, वैलडन इंडिया।'

चुनिंदा क्लब में शामिल हुआ भारत
इस खास उपलब्धि के बाद भारत अब रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के एक चुनिंदा क्लब में भी शामिल हो गया है, जिन्होंने पहले चंद्र सतह पर नियंत्रित लैंडिंग हासिल की है।

ये भी पढ़ें- 'माइकल वॉन यहां भी पिच को लेकर...,' वसीम जाफर ने चांद की सतह पर बनाई क्रिकेट टीम, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

चंद्रयान-3 उद्देश्य क्या है?
अब जब विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है, तो सौर ऊर्जा से चलने वाला एक रोवर चंद्रमा की सतह पर शोध करेगा, और अन्य कई तरह की जानकारी जुटाएगा। चंद्र मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर पानी, बर्फ या जमे हुए पानी वाले क्षेत्र की खोज करना है, जो भविष्य के चंद्रमा मिशनों के लिए ऑक्सीजन, ईंधन और पानी का स्रोत हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+