'माइकल वॉन यहां भी पिच को लेकर...,' वसीम जाफर ने चांद की सतह पर बनाई क्रिकेट टीम, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद भारत ने इतिहास रचा दिया है। चंद्रमा के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बनने पर पूरे भारत में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने खुशी जाहिर करते हुए एक दिलचस्प पोस्ट की है, जिस पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है।
इन खिलाड़ियो के साथ जाएंगे वसीम जाफर
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने चांद की सतह को देखते हुए अपनी टीम बनाई है। जाफर ने ट्विटर पर चांद की सतह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'निश्चित रूप से यह सतह पहले बल्लेबाजी वाली है। मैं तीन स्पिनरों, एक तेज गेंदबाज और एक ऑल राउंडर के साथ जाऊंगा।'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस भी इस मजेदार पोस्ट में शामिल हो गए और जाफर की पोस्ट पर एक के बाद एक प्रतिक्रियाएं आने लगीं। यहां पूर्व क्रिकेटर की पोस्ट के जवाब में कुछ मजेदार टिप्पणियां दी गई हैं। हालांकि, इससे पहले के ट्वीट में जाफर ने इसरो के वैज्ञानिकों की इस मिशन की सफलता पर जमकर तारीफ की थी।
एक ट्वीटर यूजर ने जाफर की पोस्ट पर रिट्वीट करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, माइकल वॉन यहां भी पिच को लेकर रो रहे हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर की पोस्ट के जवाब में एक के बाद एक कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।
चुनिंदा क्लब में शामिल हुआ भारत
इस खास उपलब्धि के बाद भारत अब रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के एक चुनिंदा क्लब में भी शामिल हो गया है, जिन्होंने पहले चंद्र सतह पर नियंत्रित लैंडिंग हासिल की है।
चंद्रमा पर क्या काम करेगा रोवर?
लैंडर, विक्रम, जिसका संस्कृत में अर्थ है 'वीरता', पिछले सप्ताह अपने प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हो गया और 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश करने के बाद से चंद्रमा की सतह की लगातार छवियां भेजीं, अब जब विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है,तो सौर ऊर्जा से चलने वाला एक रोवर चंद्रमा की सतह पर शोध करेगा, और अन्य कई तरह की जानकारी जुटाएगा।
चंद्र मिशन का उद्देश्य क्या है
चंद्र मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर पानी की बर्फ या जमे हुए पानी वाले क्षेत्र की खोज करना है, जो भविष्य के चंद्रमा मिशनों के लिए ऑक्सीजन, ईंधन और पानी का स्रोत हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications