शादी के 6 महीने के अंदर ही पिता बनने वाला है ये क्रिकेटर, पत्नी से करता है बेइंतहा मोहब्बत

David Miller, Latest News In Hindi: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर अपनी शादी के छह महीने बाद पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, जिससे सुनने के बाद दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस खुश हो गए हैं। डेविड मिलर आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात की टीम अगले सीजन के लिए उन्हें रिटेन करती है या नहीं?

गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस से रचाई थी शादी

डेविड मिलर ने 10 मार्च 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस के साथ विवाह बंधन में बंध गए। अपने पहले बच्चे की घोषणा करते ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिले हैं। इस घोषणा के बाद हर तरफ से बधाईयों का तांता लग गया। साथी क्रिकेट खिलाड़ियों और मिलर की आईपीएल टीम के सदस्यों ने इस जोड़े के लिए अलग-अलग तरीकों से अपनी खुशी जाहिर की।

David Miller 1

पत्नी भी हैं खिलाड़ी

डेविड मिलर की पत्नी कैमिला हैरिस पोलो की खिलाड़ी हैं। उन्हें अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान मिलर का समर्थन करते देखा गया है। इस जोड़े ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शादी की। उनकी शादी एक यादगार समारोह था जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी

शादी के बाद अब वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। यह खबर उनके परिवारों और प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी लेकर आई है। एक विवाहित जोड़े के रूप में उनका सफर प्यार और समर्थन से भरा रहा है। मिलर के क्रिकेट मैचों के दौरान कैमिला को अक्सर स्टेडियम में उन्हें सपोर्ट करते देखा गया है।

जिम्बाब्वे में किया था प्रपोज

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस माता-पिता बनने और इससे मिलने वाली खुशियों को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। डेविड मिलर अपनी वाइफ से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। डेविड मिलर ने कैमिला हैरिस को जिम्बाब्वे के मपाला जेना में प्रपोज किया। यह जगह जिम्बाब्वे की जम्बेजी नदी के सफेद रेतीले किनारों और जम्बेजी नेशनल पार्क में स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+