'5 साल तक इरफान को किया डेट , गंभीर करते थे मिस कॉल....' शमी को प्रपोज करने वाली एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा
Payal Ghosh dated Irfan pathan in Hindi: टीम इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी को विश्वकप 2023 के मैचों के दौरान सरेआम शादी का प्रपोजल देकर सुर्खियों में आई अभिनेत्री पायल घोष ने शुक्रवार सुबह एक के बाद एक ट्वीट करके क्रिकेट के गलियारों से लेकर बॉलीवुड जगत में सनसनी पैदा कर दी है।

पायल घोष ने अपने ट्वीट में भारत के दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताया है और कहा है कि 'उनका और इरफान पठान का अफेयर करीब पांच साल चला था और इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।'
'मैंने इरफान पठान को पांच साल तक डेट किया'
उन्होंने अपने ट्वीट में साफ किया है कि शमी से शादी करने वाला ट्वीट उन्होंने मजाक में किया था। उन्होंने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा है कि 'अरे भाई मैंने मजाक में वो ट्वीट किया था, मुझे कोई शमी-वमी से शादी नहीं करनी है, मुझे नार्मल लड़का चलेगा वो भी लॉयल वाला और ये भी सुन लो, मैंने इरफान पठान को पांच साल तक डेट किया है, फिर सब खत्म हो गया, मैं किसी पर अब आसानी से भरोसा नहीं करती हूं ओके।'
'मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे'
इसके बाद उन्होंने अगला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे लेकिन मैं प्यार सिर्फ इरफान पठान से करती थी, मुझे उसके अलावा कोई और दिखता नहीं था और मैं इरफान को सबके बारे में बोलती भी थी, सबके मिसकॉल दिखाती थी, मैंने बस इरफान पठान से ही प्यार किया और किसी से भी नहीं।'
'अनुराग कश्यप ने मेरा रेप रिया था लेकिन अक्षय...'
'लेकिन एक बात और भी है, अनुराग कश्यप ने मेरा रेप रिया था लेकिन अक्षय कुमार ने कभी भी मेरे साथ कोई अभद्रता नहीं की, इतना बड़ा स्टार हो वो, मैं हमेशा उसका आदर करती रहूंगी। अनुराग कश्यप तो अक्षय के पैर की जूती भी नहीं है।'
'गौतम गंभीर मुझे लगातार मिसकॉल देते थे'
पायल घोष यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे लिखा कि 'गौतम गंभीर मुझे लगातार मिसकॉल देते थे और ये बात इरफान पठान बहुत अच्छी तरह से जानता था। वो मेरी हर कॉल चेक करता था। उसने ये बात युसूफ भाई, हार्दिक -कुणाल पांड्या को भी बताई थी जब मैं इरफान से मिलने पुणे गई थी, वहा उस वक्त बड़ौदा का घरेलू मैच चल रहा था।'
इरफान कब तक मुंह में दही जमाकर बैठोगे?
इसके बाद उन्होंने लिखा कि 'अरे इरफान कभी तो मेरे बारे में बोल दो, कब तक मुंह में दही जमाकर बैठोगे।' इसके बाद उन्होंने अपनी और इरफान की एक फोटो भी शेयर की और लिखा कि 'हमारे ब्रेक अप के बाद, मैं बीमार हो गई थी, मैं सालों तक काम नहीं कर पाई लेकिन ये बात पूरी तरह से सही है कि वो अकेला इंसान है, जिसे मैं दिल से चाहा है।'
'स्वर्ग की अप्सरा लगती है शायद पायल घोष'
पायल घोष के इन ट्वीटस ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। लोगों उनके ट्वीटस पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पायल को ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'क्या बात है कि आपको सारे शादीशुदा मर्द ही पसंद आते हैं' तो एक ने लिखा कि 'क्या बात है, स्वर्ग की अप्सरा लगती है शायद पायल घोष, तभी तो क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड स्टार सब इनके प्यार में पागल हैं।'
'एक बंगाली औरत किसी को भी हिला सकती है'
पायल घोष ने यूजर तो भी जवाब दिया , उन्होंने कहा कि 'हांजी मैडम देखो... बंगाली हूं और बंगाल की खूबसूरत पूरी दुनिया में मशहूर है और एक बंगाली औरत किसी को भी हिला सकती है...☺️शिक्षित महिलाएं 😀।'
'...क्योंकि मैं लो क्लास की नहीं हूं'
इसके बाद उन्होंने लिखा कि 'ओके बॉय, बस बंगाली लड़की से पंगा मत लेना, पुरा उलट-पलट कर रख देगी। राखी सांवत जैसे लोग आपका मनोरंजन कर सकते हैं लेकिन वो कभी मुझे मनोरंजित नहीं कर पाई क्योंकि मैं लो क्लास की नहीं हूं।'












Click it and Unblock the Notifications