'सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप शो के लिए मैनेजमेंट जिम्मेदार', पाक दिग्गज ने भारतीय टीम को लगाई फटकार
Danish Kaneria On Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों के वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर सूर्यकुमार यादव बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Danish Kaneria On Suryakumar Yadav: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने खराब फॉर्म की वजह से वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। टी-20 क्रिकेट में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में अब तक नाकाम रहे हैं। वनडे में उनका बल्ला अधिकतर मैचों में खामोश ही रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव से टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन वह इस सीरीज में अपना खाता तक नहीं खोल सके।
सूर्यकुमार यादव ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीतने में सफलता हासिल की। भारत की इस हार के लिए टीम के बल्लेबाज जिम्मेदार रहे। आखिरी मैच में भारत ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिले 270 रनों के लक्ष्य को पाने में नाकाम रहा। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव लगातार तीन बार 'गोल्डन डक' का शिकार हुए। मिचेल स्टार्क ने पहले दो मैचों में सूर्यकुमार को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एस्टन एगर ने तीसरे मैच में सूर्यकुमार को बोल्ड कर पहली गेंद पर पवेलियन भेज दिया।
कनेरिया का गुस्सा टीम मैनेजमेंट पर फूटा
पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अब सूर्यकुमार यादव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दानिश कनेरिया ने सूर्यकुमार यादव के खराब प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम मैनजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि तीसरे वनडे में सूर्यकुमार की बैटिंग पोजिशन गलत थी। सूर्यकुमार यादव पर टीम मैनजमेंट को भरोसा बनाए रखना चाहिए था और नंबर चार पर ही भेजना चाहिए था। सूर्यकुमार के गोल्डन डक के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट जिम्मेदार है। यह रोहित शर्मा की भी गलती है।
श्रेयस की जगह सूर्यकुमार को मिला मौका
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से सूर्यकुमार यादव को लगातार वनडे में खेलने के मौके मिल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले टी-20 की तरह वनडे में भी अपनी काबिलियत दिखाने का सूर्यकुमार यादव के पास एक शानदार मौका था। सूर्यकुमार के फ्लॉप शो के कारण टीम इंडिया को घर में सीरीज गंवानी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का बचाव किया है। रोहित के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी सूर्यकुमार का समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications