‘ये जर्सी है या फल की दुकान’, पूर्व पाक दिग्गज ने उड़ाया पाकिस्तान टीम की नई जर्सी का मजाक
नई दिल्ली, 22 सितंबर: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट के लिए लगभग सभी देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। कुछ टीमों ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए नई जर्सी भी लॉन्च की है। हाल ही में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई जर्सी में नजर आई थी। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी टी20 फॉर्मेट के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। हालांकि, जब से पाक की नई जर्सी सामने आई है, तब से दुनियाभर ने इसका मजाक बनाया जा रहा है।
Recommended Video

अपने ही घर में उड़ा मजाक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जो नई जर्सी लॉन्च की है, जिसके डिजाइन को लेकर टीम का खूब मजाक बनाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात तो ये हैं कि अब अपने ही घर में पाक टीम मजाक का पात्र बनकर रह गई है। दरअसल, कई पाकिस्तानी फैंस को भी अपने देश की ये नई जर्सी पसंद नहीं है। अब इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज दानिश कनेरिया का नाम भी जुड़ गया है।

कनेरिया ने भी उड़ाया मजाक
पूर्व पाक स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी पाकिस्तान टीम की नई जर्सी का जमकर मजाक उड़ाया। दानिश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की और कहा, ‘'पहले, मुझे पाकिस्तान के किट के बारे में बात करनी है। यह तरबूज की तरह लग रही है.. 'फ्रूट निंजा' नाम का एक गेम है, वहां आप फल काटते हैं। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की जर्सी में कई फलों को मिक्स कर दिया गया है। यह गहरे हरे रंग का होना चाहिए था। ऐसा मतलब कि फल की दुकान पर खड़े हैं। भारतीय टीम की जर्सी भी हल्के रंग की है, यह गहरे रंग की होनी चाहिए। सुस्त रंगों में, आप सुस्त नजर आते हैं।''

वर्ल्ड कप के लिए हो जाओ तैयार
कनेरिया ने आगे वर्ल्ड कप टीम पर अपनी राय देते हुए कहा, ‘'अब टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कम ही वक्त बचा है। एशिया कप के बाद जिस तरह के प्रदर्शन की हम भारत और पाकिस्तान से उम्मीद कर रहे थे, वह कहीं देखने को नहीं मिला। एक इंग्लैंड से तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया से हार गया। दो एशियाई पावरहाउस क्या कर रहे हैं? समय बहुत कम है और आपको कमर कसने की जरूरत है।''

वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम
- पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर
- रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
-
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications