दानिश कनेरिया ने खोली शाहिद अफरीदी की पोल, इरफान पठान को सपोर्ट करते हुए बताया बड़ा राज
Danish Kaneria Exposes Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तकरार नई बात नहीं है। हाल ही में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के एक खुलासे ने पुराने विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इरफान ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ उनकी बहसें सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि कई बार व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच जाती थीं।
अफरीदी पर भड़क गए थे इरफान (Danish Kaneria Exposes Shahid Afridi)
इरफान ने 2006 के पाकिस्तान दौरे का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब दोनों टीमें कराची से लाहौर की फ्लाइट में साथ सफर कर रही थीं, तो अफरीदी उनके पास आए और उनके बाल खराब करते हुए मजाक में बोले कैसे हो बच्चे?। इस पर इरफान ने सोचा कि यह क्या रवैया है। इसके बाद अफरीदी ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो इरफान को बिल्कुल पसंद नहीं आईं।

इरफान ने दिया था तगड़ा जवाब
इरफान ने बताया कि उन्होंने जवाब में एक चुटीला तंज कसा जिससे अफरीदी चुप हो गए। उनके साथ उस वक्त पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक बैठे थे। इरफान ने मजाक में रज्जाक से पूछा कि यहां किस तरह का मीट मिलता है। जब रज्जाक ने जवाब दिया कि हर तरह का मीट मिलता है, तो इरफान ने हंसते हुए कहा कि क्या यहां डॉग मीट भी मिलता है? क्योंकि ये (अफरीदी) काफी देर से भौंक रहे हैं। इस जवाब के बाद अफरीदी पूरी फ्लाइट में चुप रहे और कभी दोबारा इरफान से उलझने की कोशिश नहीं की।
दानिश कनेरिया ने किया सपोर्ट
इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इरफान का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि इरफान भाई, आप बिल्कुल सही कह रहे हो। अफरीदी हमेशा व्यक्तिगत हमलों पर उतर आते हैं, चाहे वह किसी के परिवार को लेकर हो या धर्म पर। क्लास और डीसेंसी उनकी खासियत नहीं है।
फैंस के बीच छिड़ी बहस
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिर से बहस छिड़ गई है। कई लोग इरफान के जवाब की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ अफरीदी के पुराने रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। साफ है कि यह विवाद एक बार फिर भारत-पाक क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। एशिया कप से ठीक पहले दोनों देशों के बीच एक बार फिर बयान बाजी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications