क्या WTC फाइनल में अश्विन को नहीं मिलेगी जगह? ऑस्ट्रेलिया कोच डेनियल विटोरी ने किया बड़ा खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी का कहना है कि भारत के पास मौजूद कई विकल्प के कारण अश्विन टीम में अपनी जगह नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि जडेजा अपनी बल्लेबाजी के कारण खेलेंगे।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रवींद्र जडेजा के भारत की प्लेइंग में शामिल होने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन रविचंद्रन अश्विन इस मुकाबले में भाग लेने को लेकर अनिश्चित है।
भारत ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान तीन स्पिनरों का इस्तेमाल किया। अश्विन (25 विकेट) और जडेजा (22) दोनों के शानदार प्रदर्शन से टीम को 2-1 से सीरीज जीतने में मदद मिली। बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन (Training Session) से पहले स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सहायक कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने भारत के संभावित गेंदबाजी विभाग के बारे में काफी चर्चा की।
अश्विन टीम में अपनी जगह नहीं बना सकेंगे- डेनियल विटोरी
ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि भारत के पास मौजूद कई विकल्प के कारण अश्विन टीम में अपनी जगह नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि जडेजा अपनी बल्लेबाजी के कारण खेलेंगे। वह छठे नंबर पर सफल रहे हैं। इंग्लैंड में अश्विन का रिकॉर्ड अच्छा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास सात मैचों में 28.11 की औसत से कुल 18 विकेट हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से 36 वर्षीय गेंदबाज ने ओवल में केवल एक टेस्ट खेला है। 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन ने 72 रन पर तीन विकेट लिये थे।
विटोरी ने कहा, 'अश्विन एक अवश्विसनीय गेंदबाज हैं। वह ज्यादातर टीमों में पहली पसंद होंगे, हालांकि उनके संयोजन के कारण यह (उनका चयन न होना) हो सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि ओवल की पिच पहले जैसी ही होगी। यह एक अच्छा विकेट है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह स्पिनरों को बहुत कुछ दे सकता है।'
विटोरी को भी उम्मीद है कि कैमरन ग्रीन डब्ल्यूटीसी फाइनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे, खासकर हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद। विटोरी ने ग्रीन के बारे में कहा कि, वह वास्तव में टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार है।' 'हम इसे ऐसे देखते हैं जैसे अगर आप हाई-इंटेंसिटी, हाई-क्लास क्रिकेट में शामिल हैं, तो हम इससे खुश हैं क्योंकि इसका मतलब है कि आप क्रिकेट खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications