दिनेश कार्तिक vs ऋषभ पंत... कौन खेलेगा T20 वर्ल्ड कप? डेल स्टेन ने दिया जवाब

क्रिकेट के कई जानकारों ने आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए ऋषभ की फॉर्म पर सवालियां निशान भी उठाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत से पहले वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा तक बता दिया है।

dale steyn

नई दिल्ली: दिनेश कार्तिक इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 27 गेंदों पर 55 रन बना डाले। 16 साल पहले टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करने वाले कार्तिक की इस फॉर्मेट में नेशनल टीम के लिए ये पहली फिफ्टी रही। इससे पहले भी इस सीरीज में दिनेश कार्तिक बढ़िया लय में नजर आए हैं। वहीं, दूसरी ओर टीम के कप्तान ऋषभ पंत लगातार खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। सीरीज के 4 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 57 रन ही देखऩे को मिले हैं। क्रिकेट के कई जानकारों ने आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए ऋषभ की फॉर्म पर सवालियां निशान भी उठाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत से पहले वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा तक बता दिया है।

Recommended Video

    Ind vs SA: Danish Kaneria ने Rishabh Pant की Fitness पर साधा निशाना | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    स्टेन की नजर में कौन ज्यादा बेहतर

    स्टेन की नजर में कौन ज्यादा बेहतर

    ESPNक्रिकइंफो पर जब डेल स्टेन से यह सवाल किया गया कि क्या दिनेश कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत पर बढ़त बना ली है? इस पर स्टेन ने तुरंत हां में जवाब दिया। स्टेन के मुताबिक, पंत को इस सीरीज में चार मौके मिले हैं और वह लगातार गलती कर रहे हैं। आप भी कह सकते हैं कि अच्छे खिलाड़ी गलतियों से सीखते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि, कार्तिक ने हर बार दिखाया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी है।

    वर्ल्ड कप जीतने के लिए इन फॉर्म होना जरूरी

    वर्ल्ड कप जीतने के लिए इन फॉर्म होना जरूरी

    डेल स्टेन ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, मुझे लगता है कि अगर आप टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो आप इन फॉर्म खिलाड़ी को लेंगे, जो आपको टूर्नामेंट जीतने में मदद करेगा। अगर वह शानदार फॉर्म में है और अच्छा कर रहा है। आप उन्हें लीजिए। टीमें नाम देखकर चुनी जाएगी, लेकिन दिनेश इतने शानदार फॉर्म में हैं और अगर वह जारी रखते हैं तो वे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के साथ विमान पर गए पहले नामों में से एक होंगे।''

    इस सीरीज के आंकड़े भी दे रहे गवाही

    इस सीरीज के आंकड़े भी दे रहे गवाही

    मौजूदा सीरीज की 4 पारियों में दिनेश कार्तिक ने 46 की शानदार औसत और लगभग 159 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 92 रन बनाए हैं। वहीं, पंत का औसत इस दौरान केवल 14.25 और स्ट्राइक रेट 105.56 का रहा। उनके बल्ले से अभी तक 57 रन देखऩे को मिले हैं। IPL के 15वें सीजन में भी ऋषभ अच्छी लय में नहीं दिखे थे और 14 मैचों में उन्होंने 31 की औसत से कुल 340 रन ही बनाए थे। वहीं, कार्तिक आईपीएल में फिनिशर के तौर पर उबरकर सामने आए और 16 मुकाबलों में 55 की औसत से कुल 330 रन बनाए।

    ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

    ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट

    टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप 2 में रखा गया है और टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत के ग्रुप में पाक के अलावा साउथ अफ्रीका बांग्लादेश भी मौजूद है। बाकी की दो टीमों का फैसला क्वालिफायर राउंड से होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+