CWG 2022: रोहित & कंपनी ने भी देखा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का रोमांचक मुकाबला, सामने आई तस्वीर

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड जीतने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 162 रन का टारगेट दिया था

बर्मिंघम, 8 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड जीतने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 162 रन का टारगेट दिया था, लेकिन पूरी टीम 152 के स्कोर पर सिमट गई और महिला खिलाड़ियों को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबला इतना रोमांचक था कि एजबेस्टन से लेकर अमेरिका तक इसकी चर्चा हो रही थी। अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी मुकाबला का लुत्फ उठाया।

ये भी पढ़ें- भारतीय स्पिनर्स ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सामने आई तस्वीर

सामने आई तस्वीर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में मिली जीत के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रूम में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच देखते नजर आए। इसकी तस्वीर खुद बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कप्तान रोहित शर्मा ने अपने हाथों में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ है और किसी भारतीय महिला खिलाड़ी के आउट होने के बाद सभी काफी टेंशन में हैं।

जीत सकती थी भारतीय टीम

जीत सकती थी भारतीय टीम

162 रनों के टारगेट का पीछे करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शानदार फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद शैफाली वर्मा भी 11 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठी। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स (33) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़कर टीम को वापस मैच में ला खड़ा किया। रोड्रिग्स के विकेट के बाद मानो विकेटों की लाइन सी लग गई। देखते ही देखते टीम का स्कोर 147-7 हो गया। हरमन 43 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुईं।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 11 रन

आखिरी ओवर में चाहिए थे 11 रन

आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 11 रन बनाने थे और यस्तिका भाटिया क्रीज पर मौजूद थीं। दूसरी गेंद पर पहले मेघना सिंह रन आउट हुई और तीसरी गेंद पर यस्तिका भी LBW आउट हो गई। इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गोल्ड जीतने का सपना भी अधूरा ही रह गया।

इससे पहले कंगारू टीम ने 8 विकेट पर 161 रन बनाए थे। भारत की ओर से स्नेह राणा और रेणुका सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+