क्या DHONI ने डुबो दी CSK की लुटिया? करीबी दोस्त सुरेश रैना का हैरान करने वाला बयान

CSK vs SRH Suresh Raina: चेन्नई सुपर किंग्स का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार के दिन अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेन्नई के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की इस हार के बाद भी फैंस को उम्मीद है कि थाला की कप्तानी में टीम चमत्कारी वापसी करने में सफल हो सकती है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई का बुरा हाल (CSK vs SRH Suresh Raina)

धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने हमेशा मुश्किल हालात में भी धैर्य बनाए रखा है और यही कारण है कि टीम ने इतनी सफलता हासिल की है। इस बार भले ही टीम प्लेऑफ से बाहर हो सकती है, लेकिन सीएसके का इतिहास और धोनी का नेतृत्व हमेशा प्रशंसा के योग्य रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले सुरेश रैना ने अब चेन्नई की खराब स्थिति पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

CSK 1

सुरेश रैना ने खिलाड़ियों पर उठाया सवाल

सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर के पोस्ट मैच शो में कहा कि धोनी को खिलाड़ियों के चयन और रीटेन करने के बारे में जानकारी जरूर होती थी, लेकिन वह इस प्रोसेस में सीधे तौर पर शामिल नहीं होते थे। धोनी ऐसा ऑक्शन नहीं कर सकते। धोनी सीधे तौर पर खिलाड़ियों को खरीदने या टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के प्रोसेस में शामिल नहीं होते थे। यह काम टीम के प्रशासनिक और मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा किया जाता था। लेकिन इस बार जिन खिलाड़ियों को खरीदा गया वो सही रणनीति का हिस्सा नहीं रहा।

रविंद्र जडेजा को लेकर बोले रैना

सुरेश रैना ने धोनी का बचाव करते हुए रविंद्र जडेजा पर हमला बोला है। रैना ने कहा कि धोनी अनकैप्ड प्लेयर होने के बावजूद पूरा दमखम लगा रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर एक मैच भी जिताया है। 43 साल का होकर भी कीपिंग कर रहे और कप्तानी में अपना बेस्ट दे रहे हैं। लेकिन जो 18 करोड़, 17 करोड़ या 12 करोड़ में खरीदे गए वो खिलाड़ी आखिर टीम के अंदर क्या कर रहे हैं।

प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर सकी है, अभी लीग स्टेज में उसके 5 मुकाबले बाकी हैं। अगर CSK अपने बाकी सारे मैच जीत जाती है तो उसके अधिकतम अंक 14 तक जा सकते हैं। आमतौर पर 14 अंक प्राप्त करने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करना मुश्किल होता है। लेकिन चेन्नई चाहे तो ये चमत्कार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+