CSK vs SRH: चेन्नई और हैदराबाद के IPL मैच में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs SRH Match mei aaj kaun jeetega: रविवार यानी 28 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड यानी कि चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने वाली है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक इस सीजन 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से चार में उसे जीत मिली है। वहीं चार मुकाबले में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है।
पिछले मैच में मिली थी हार
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आठ मुकाबले में से 5 में जीत हासिल की है और वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

चेन्नई का पलड़ा भारी
दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन इस सीजन की बात करें तो इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हरा सकती है।
चेन्नई की टीम नहीं करेगी बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड फॉर्म में लौट चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे भी लगातार बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालांकि रचिन रविंद्र अब तक फ्लॉप रहे हैं। यही वजह है कि पिछले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। हैदराबाद के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स डेरिल मिशेल को टीम में बरकरार रख सकती है।












Click it and Unblock the Notifications