CSK vs MI: चेन्नई-मुंबई हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कूल अंदाज में दिखे सचिन और धोनी, ऐसे देखें Live मैच

आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमएस धोनी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग का न्योता दिया है। इस मैच से पहले सचिन तेंदुलकर और धोनी कूल अंदाज में नजर आए।

ms dhoni sachin tendulkar

MI vs CSK, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 12वां मैच मुंबई और चेन्नई के बीच 8 अप्रैल यानी आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दर्शकों की नजर बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग का न्योता दिया है। इस हाइ-वोल्टेज मुकाबले से पहले 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कूल अंदाज में नजर आए, इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लाइव मैच कैसे देखें
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू हो चुका। मैच को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जा रहा है।

आईपीएल में हर दिन होते हैं रोमांचक मुकाबले
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महा-मुकाबला चल रहा है। आईपीएल के हर मैच के साथ ही दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। स्टेडियम में एक लिमिट तक ही फैंस की एंट्री होती है, लेकिन ऑनलाइन देखने वालों के लिए कोई लिमिट नहीं है, बस थोड़ी सी जानकारी होनी चाहिए, और फिर आप भी अपने फोन या टीवी पर ही इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

जिओ सिनेमा पर आईपीएल कैसे देखें

  • सबसे पहले प्ले स्टोर से JIO Cinema App Download करें।
  • अब स्पोर्ट्स सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको IPL Live पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जिओ सिनेमा पर आईपीएल फ्री में देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

Recommended Video

    IPL 2023: Ghulam Hussain Rizvi की कॉमेंट्री मचा रही है धमाल, जानें पूरी कुण्डली | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन
    महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, सिसांदा मगाला, तुषार पांडे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+