CSK vs LSG: कब और कहां देख सकेंगे चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच, जानें IPL से जुड़ा हर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2023 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

CSK vs LSG IPL 2023 Live Streaming: कुछ घंटों के इंतजार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का दिलचस्प मुकाबला शुरू होने जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मुकाबला इसलिए भी रोचक होने जा रहा है, क्योंकि सीएसके किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखते ही दूसरा मैच भी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) से मिली हार से सबक लेते हुए अब नई रणनीति के साथ एलएसजी का सामना करेगी। चार साल के अंतराल के बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। लखनऊ की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रन की बड़ी जीत हासिल करने के दम पर इस मैच में आ रही है, जबकि दूसरी ओर सीएसके को पहले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
सीएसके के लिए एमएस धोनी आज के मैच में उपलब्धत रहेंगे या नहीं इसे लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि वह घुटने की चोट से गुजर रहे हैं जो टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान बढ़ गई थी। मेजबान टीम के लिए सबकी निगाहें एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़ पर होंगी, जिन्होंने पहले मैच में 50 गेंद में 92 रन की शानदार पारी खेली थी। सीएसके को भी पूरी उम्मीद है कि दूसरे मैच में बेन स्टोक्स और मोईन अली की इंग्लिश ऑलराउंडर जोड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए जीत दिलाने का काम करेगा।
चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2023 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
चेन्नई और लखनऊ का IPL मैच कितने बजे शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
कौन से टीवी चैनल पर आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जिओ सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (WK), क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और जयदेव उनादकट।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और राजवर्धन हैंगरगेकर।












Click it and Unblock the Notifications