CSK vs KKR: चेन्नई से हार का बदला लेने उतरेगी कोलकाता, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
chennai super kings vs kolkata knight riders: आईपीएल का 61वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी।

CSK vs KKR, IPL 2023 Match: चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम आज आईपीएल के 61वें मैच में सीएसके बनाम केकेआर के बीच रोमांचक भिड़ंत का गवाह बनेगा। चेन्नई वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता 12 मैचों में से पांच जीत के साथ 7वें स्थान पर है। इस मैच में जीत मिलते ही चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी, राइडर्स की प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना फिलहाल कम है।
कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके, जब कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने पर होगा। वहीं, अगर कोलकाता नाइट राइडर्स आज का मैच हार जाती है, तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय मान लीजिए।
सीएसके ने अपने पिछले दो मैचों में जीत के साथ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि केकेआर ने दो मैच में बैक-टू-बैक जीत दर्ज करने के बाद आखिरी मैच में आरआर के खिलाफ मैच गंवा दिया था। सीएसके और केकेआर के बीच आखिरी मैच में CSK ने एक हाई स्कोरिंग मुकाबले को 49 रनों से जीत लिया था।
पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में केकेआर 186 रन ही बना सकी। हालांकि केकेआर के लिए सीएसके को उसके घरेलू मैदान में हराना एक कठिन चुनौती होगी, लेकिन अगर उन्हें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करने है, तो मैत जीतना होगा।
चेन्नई के गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर के आने के बाद मजबूती मिली है। इसके अलावा तुषार देशपांडे और मशीथा पथिराना का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वहीं स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी शानदार रही है। इसके अलावा केकेआर का बल्लेबाजी विभाग फिलहाल मजबूत स्थिति में है, लेकिन गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती के अलावा किसी का खास प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना।
Recommended Video
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications