CSK vs KKR: चेन्नई की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलता है फायदा, जानें चेपॉक स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

CSK vs KKR: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

 MA Chidambaram stadium

CSK vs KKR, IPL 2023: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा, जबकि दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। सीएसके बनाम केकेआर का मैच शाम 7.30 बजे से चेपॉक में खेला जाएगा। अंकतालिका में चेन्नई 15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि केकेआर 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। आइए जानते हैं एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट।

चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेपॉक स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। यहां पिछले मैच में चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ था। चेन्नई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती हैं। हालांकि, इस सीजन यहां कम स्कोर वाले मुकाबले ज्यादा देखने को मिले हैं।

किसी भी टीम को यहां रन चेस करना आसान नहीं रहता हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अधिकतर मैच जीते हैं। यहां अब तक कुल 73 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 44 बार मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 29 बार मैच अपने नाम किए हैं।

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चेन्नई में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की कोई आशंका नहीं है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, इस समय ओस का प्रकोप जरूर देखने को मिल सकता है। चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

चेन्नई सुपर किंग्स फुल टीम
एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महेश तीक्ष्णा।

कोलकाता नाइटराइडर्स फुल टीम
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, आर्या देसाई और जॉनसन चार्ल्स।

Recommended Video

    IPL 2023: Yashasvi Jaiswal ने KKR की हालत की खस्ता, फिर मैच के बाद हुए भावुक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+