CSK vs KKR Dream11: आईपीएल में आज होगी कांटे की टक्कर, ड्रीम XI टीम से किस्मत बदलने का सबसे बड़ा मौका?
CSK vs KKR Dream11: आईपीएल 2025 में राइवलरी वीक की शुरुआत हो चुकी है और आज का मुकाबला इस हफ्ते की सबसे बहुप्रतीक्षित भिड़ंत में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात अच्छे नहीं चल रहे हैं। टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कप्तानी करते नजर आएंगे।

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी अपनी लय तलाश रही है। उन्होंने अब तक 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। टूर्नामेंट का मैच नंबर 25 आज शुक्रवार, 11 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
CSK vs KKR Head to Head: हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल में सीएसके और केकेआर के बीच 30 मुकाबले हो चुके हैं। इस दौरान चेन्नई ने 19 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को 10 बार जीत मिली है और 1 मुकाबला बिना नतीजे के रहा।
चेन्नई संभावित प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
कोलकाता संभावित प्लेइंग-11: सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
CSK vs KKR Dream11 Team: सीएसके बनाम केकेआर ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे (Devon Conway)
- बैट्समेन: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer), रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra), शिवम दूबे (Shivam Dube)।
- ऑलराउंडर: सुनील नरेन (Sunil Narine), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)।
- बॉलर: वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), नूर अहमद (Noor Ahmad), मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana), हर्षित राणा (Harshit Rana)।
- कप्तान: सुनील नरेन (Sunil Narine)/ रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)
- उपकप्तान: नूर अहमद (Noor Ahmad)/ वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
Dream11 टिप्स:
- चेपॉक की पिच स्पिनर्स को मदद देती है, इसलिए नरेन, जडेजा और चक्रवर्ती जैसे स्पिनर्स को टीम में जरूर रखें।
- धोनी की कप्तानी में टीम के बैलेंस में सुधार आ सकता है, लेकिन बैटिंग ऑर्डर को लेकर थोड़ा रिस्क रहेगा।
- नूर अहमद और पथिराना डेथ ओवर्स में विकेट दिला सकते हैं, जिससे Dream11 प्वाइंट्स में बढ़त मिल सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडेय। रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications