IPL 2024: एक्शन के लिए तैयार हैं आईपीएल 2023 के फाइनलिस्ट, ऐसी होगी CSK vs GT की संभावित प्लेइंग इलेवन
CSK vs GT, Playing 11 prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज, 26 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत 7:30 से शुरू होगी। हाई-वोल्टेज मैच से पहले जानते हैं IPL 2023 के फाइनलिस्ट के बीच महामुकाबले में कैसी होगी CSK vs GT की संभावित प्लेइंग इलेवन।
मथीशा पथिराना चयन के लिए उपलब्ध
मथीशा पथिराना सीएसके टीम में शामिल हो गए हैं और सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, सीजन के शुरूआती मैच में आरसीबी के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन मुस्तफिजुर रहमान ने किया था, उसके बाद उन्हें बेंच पर भेजना सीएसके के लिए आसान नहीं होगा।

चेपॉक में इन खिलाड़ियों का होगा दबदबा
रवींद्र जडेजा ने चेपॉक में 43 आईपीएल मैचों में 6.85 की इकॉनमी रेट के साथ 30 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर जीटी के डेविड मिलर ने सीएसके के खिलाफ खेलने का आनंद लिया। उन्होंने 14 पारियों में 140.45 की स्ट्राइक रेट से 368 रन बनाए हैं। 2023 के बाद से डेरिल मिशेल ने टी20 में 142.82 की स्ट्राइक रेट से 1124 रन बनाए हैं, जबकि 2023 से अज़मतुल्लाह उमरज़ई टी20 में गन पावरप्ले गेंदबाज रहे हैं। उनके नाम 14.67 की स्ट्राइक रेट और 6.88 की इकॉनमी रेट के साथ 16.83 की औसत से 18 विकेट हैं।
चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन
रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधु, मिशेल सैंटनर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, अरावेली अवनीश।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, जयंत यादव।












Click it and Unblock the Notifications