CSK vs GT: चेन्नई और गुजरात का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन के दो नए कप्तान- शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ आज, 26 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे, जो यादगार आईपीएल 2023 फाइनल के बाद सीएसके और जीटी के बीच पहला मैच होगा। सीएसके ने अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत आरसीबी (RCB) पर प्रभावशाली जीत के साथ की, जबकि जीटी (GT) ने एमआई (MI) पर रोमांचक जीत दर्ज करके एक बार फिर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग का 7वां मैच 26 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

Chennai VS Gujarat

चेन्नई के खिलाफ मजबूत स्थिति में है गुजरात
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इन दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक पांच मैच खेले हैं। इस दौरान गुजरात तीन जीत के साथ आगे है, जबकि चेन्नई के नाम सिर्फ दो जीत दर्ज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ बेशक आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन उनके पास सीनियर प्लेयर के रूप में एमएस धोनी का एक मजबूत नेतृत्व है। सीएसके के पास एक मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट है। वे टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन हैं। रवींद्र जडेजा टीम के लिए एक घातक ऑलराउंडर हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू स्टेडियम का लाभ मिलना तय है। सीएसके अपने घरेलू स्टेडियम में एक बहुत शक्तिशाली टीम है और चेन्नई में उन्हें मात देने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है।

गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। वह पहली बार किसी आईपीएल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। फ्रैंचाइज़ी एक नए कप्तान के तहत एक नई यात्रा देख रही है। जीटी के पास शक्तिशाली टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और राशिद खान के नेतृत्व में एक शानदार स्पिन अटैक है। हालंकि, उन्हें मोहम्मद शमी की कमी जरूर खल रही होगी।

चेन्नई और गुजरात का IPL मैच कौन जीतेगा?
आईपीएल 2024 के 7वें मैच में घरेलू बढ़त के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के गुजरात टाइटंस पर हावी होने की पूरी संभावना है। गुजरात टाइटंस पिछले साल चेन्नई में क्वालीफायर 1 मैच सीएसके से बड़े अंतर से हार गई थी। मैच में सीएसके को मात देने के लिए जीटी को शानदार फॉर्म दिखाने की जरूरत है। आज के मैच में सीएसके के जीत हासिल करने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+