CSK vs GT Live Streaming, IPL 2023 Final: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का फाइनल मैच कब और कहां देखें?

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 28 मई, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

CSK vs GT

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई आपना पांचवां और जीटी लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए हर संभव कोशिश करती नजर आएगी। आइए जानते हैं आज का मैच कब और कहां देख सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 28 मई, रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच के लिए अंतिम लड़ाई शुरू होने से पहले आईपीएल 2023 का समापन समारोह होगा, जोकि शाम 6 बजे शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं और गायकों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

वर्तमान में हार्दिक पांड्या की टीम 20 अंकों के साथ आईपीएल 2023 अंक तालिका में टॉप पर है। जीटी ने अब तक 10 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं। दूसरी ओर सीएसके 14 में से 8 मैच जीतकर और 5 मैच हारकर 17 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

सीएसके और जीटी के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच कब है?
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का फाइनल मैच आज रविवार, 28 मई 2023 को खेला जाएगा।

चेन्नई और गुजरात का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके बनाम जीटी आईपीएल फाइनल किस समय शुरू होगा?
सीएसके बनाम जीटी आईपीएल 2023 का फाइनल रविवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

CSK बनाम GT फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
गुजरात और चेन्नई के आईपीएल 2023 के फाइनल मैच को जिओ सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। सीएसके और जीटी के बीच आईपीएल 2023 के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Recommended Video

    IPL Final 2023: MS Dhoni के नाम जुड़ेगा खास रिकॉर्ड,मैदान में कदम रखते ही होगा कमाल |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+