Sanju Samson ने IPL में हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि, DHONI के इस खास क्लब में मारी एंट्री? रचा इतिहास

CSK vs GT, IPL 2026 Sanju Samson: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर के 5,000 रन पूरे कर लिए हैं।

धोनी के इस खास क्लब में हुए शामिल (CSK vs GT, IPL 2026 Sanju Samson)

संजू ने यह उपलब्धि कगिसो रबाडा की गेंद पर एक शानदार छक्का जड़कर हासिल की। वे इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले आईपीएल इतिहास के महज 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 5,000 रनों का आंकड़ा पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। संजू अब विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

CSK vs GT 1

संजू ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

संजू ने 185 मैचों की 180वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। संजू ने अपने करियर में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) और अब चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। उनके 5,000 रनों में से 4,000 से अधिक रन अकेले राजस्थान रॉयल्स के लिए आए हैं। संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के एक बेहद खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

धोनी के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे विकेटकीपर

संजू के नाम आईपीएल में 5 शतक दर्ज हैं, जिनमें से 3 शतक उन्होंने नंबर-3 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं। आईपीएल इतिहास में डिविलियर्स के अलावा संजू ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इन पोजीशन पर खेलते हुए इतने शतक जड़े हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के अलावा वह दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं।

इस सीजन जड़ चुके हैं दो शतक

इस सीजन में संजू सैमसन अपनी बल्लेबाजी के चरम पर नजर आ रहे हैं। साल 2026 सीजन के 8 मैचों में संजू ने 50 से अधिक की औसत और 178 के स्ट्राइक रेट से 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में संजू ने जब भी 50 का आंकड़ा पार किया, उसे शतक में तब्दील किया। वे अब तक इस सीजन में 2 शतक जड़ चुके हैं।

विराट कोहली 8,989 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जबकि संजू सैमसन 5,008 रनों के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स (5,162) और अजिंक्य रहाणे (5,184) के आंकड़ों की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+