CSK vs GT: IPL 2023 Dhoni के लिए इमोशंस से भरपूर, छलकीं आंखें, 'सर जडेजा' को कंधे पर उठाया, VIDEO

IPL 2023 CSK vs GT के फाइनल के साथ-साथ Dhoni के लिए इमोशंस से भरपूर मोमेंट्स के लिए भी याद किया जाएगा। अहमदाबाद में पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी की आंखें छलक उठीं। उन्होंने जडेजा को कंधे पर भी उठाया।

IPL 2023 Dhoni

IPL 2023 Dhoni के लिए कई मायनों में यादगार रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल जीतने वाले कप्तान धोनी आम तौर पर अपने इमोशंस का इजहार न करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस कामयाबी के बाद धोनी की आंखें भी छलक उठीं।

आईपीएल फाइनल 2023 में रविंद्र जडेजा ने फाइल लेग पर चौका लगाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलाई। इसी के साथ माही की अगुवाई वाली सीएसके के खिलाड़ी जश्न में डूब गए।

धोनी भी जीत का जश्न मनाने मैदान में उतरे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। माही कितने खुश हुए इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माही ने जडेजा को अपने कंधे और गोद में उठाकर इस जीत का जश्न मनाया।

कैप्टन कूल, माही, थाला, MSD जैसे निकनेम से लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीएसके और क्रिकेट के फैंस माही की टीम की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

दरअसल, इस साल अलग-अलग शहरों में माही के फैंस ने उनपर जमकर प्यार लुटाए। स्टेडियम में माही का जिक्र होते ही क्रिकेट फैंस की दीवानगी देखते ही बनती थी। 41 साल के धोनी की विदाई की आशंका के बीच फैंस और खुद माही हर मोमेंट को एजॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+