CSK vs DC: चेन्नई-दिल्ली के मैच में आज कौन जीतेगा? हेड टू हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी
CSK vs DC Winner Prediction: आईपीएल 2026 में आज Chennai Super Kings और Delhi Capitals के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है, लेकिन अगर आंकड़ों की बात करें तो मुकाबले से पहले ही एक टीम बढ़त बनाती नजर आ रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। अब तक चेन्नई ने अंक तालिका में खाता तक नहीं खोला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प हो जाता है कि आज के मुकाबले में जीत किसकी होने वाली है।

हेड टू हेड में कौन आगे
अगर दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें, तो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में चेन्नई ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को 12 मैचों में सफलता मिली है। यह आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि CSK ने इस भिड़ंत में लगातार अपना दबदबा बनाए रखा है।
चेन्नई की मजबूती
चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुभव और मैच सिचुएशन को संभालने की क्षमता है। बड़े मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन अक्सर बेहतर रहता है, जिससे उन्हें मानसिक बढ़त भी मिलती है। यही कारण है कि हेड टू हेड में उनका रिकॉर्ड मजबूत दिखाई देता है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी का नहीं होना उनके लिए नुकसान है। होम ग्राउंड में खेलने का फायदा जरूर मिलने वाला है।
किसकी होगी आज जीत
आंकड़ों में तो चेन्नई सुपर किंग्स की जीत ही नजर आ रही है लेकिन इस सीजन का प्रदर्शन भी तो देखना पड़ेगा। इस सीजन का गेम देखा जाए, तो दिल्ली का पलड़ा भारी दिखाई देता है। अगर चेन्नई आज प्रदर्शन में सुधार करने में नाकाम रहेगी, तो दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला अपने नाम के लेगी, दिल्ली ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं। चेन्नई को गेंदबाजी, बैटिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में काम करना पड़ेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications