CSK Vs DC: लगातार फ्लॉप होने के बाद दिल्ली के खिलाफ गरजा सैमसन का बल्ला, ठोक दिया धमाकेदार शतक

CSK Vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस लंबे समय से संजू सैमसन के बल्ले से रनों का इंतजार कर रहे थे। अपनी फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर रनों की बारिश कर दी। लगातार खराब शुरुआत के बाद सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ एक यादगार शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

52 गेंदों में जड़ा सैमसन ने शतक (CSK Vs DC IPL 2026)

संजू सैमसन आज क्रीज पर कदम रखते ही अलग इरादे में नजर आए। उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर शॉट्स खेले। सैमसन ने महज 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। फिफ्टी के बाद उन्होंने अपनी पारी को और तेज किया और मैदान के चारों ओर बाउंड्री की झड़ी लगा दी। यह उनके करियर की सबसे खास पारियों में से एक है क्योंकि यह खराब फॉर्म के बाद आई है। सैमसन ने 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया।

Sanju Samson 1

दोनों टीमों में हुए कई बड़े बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेपॉक की पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। आकिब नबी और आशुतोष शर्मा को नीतीश राणा और विपराज निगम की जगह मौका दिया गया। चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई और मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को शामिल किया गया। संजू और ऋतुराज की जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों की शुरुआती रणनीति को पूरी तरह फेल कर दिया।

दिल्ली-चेन्नई टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (wk), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (wk), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+