CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, ये रहे बुरी तरह हार के 3 बड़े कारण
CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन ढ़ाक के तीन पात वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन चेन्नई को अपने ही घर में यह दूसरी हार झेलली पड़ी है।
टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद दिल्ली के लिए केएल राहुल के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। उन्होंने 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट पर 183 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।

जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पूरे ओवर खेलने के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 158 रनों तक पहुंचा। विजय शंकर ने फिफ्टी जमाई और नाबाद रहे। उनके बल्ले से 54 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी आई। इस तरह दिल्ली ने धमाल कर दिया। यहाँ चेन्नई की हार के कारणों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
मुकेश चौधरी को लाने का फैसला
चेन्नई की टीम में आज बदलाव करते हुए मुकेश चौधरी को टीम में लाया गया और यह फैसला एकदम गलत साबित हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 50 रन खर्च किये। उनको कोई विकेट भी नहीं मिला। इस तरह दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने में मुकेश का योगदान रहा, जो चेन्नई की हार का कारण बन गया।
केएल राहुल की धुआंधार बैटिंग
चेन्नई सुपर किंग्स को केएल राहुल ने आज जमकर धोया और गदर काट दिया। राहुल के 77 रनों की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने 180 से ज्यादा रनों का स्कोर हासिल कर लिया और सुपर किंग्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। वह ओपन करने आए और अंतिम ओवर में आउट हुए।
विपराज निगम की गेंदबाज
इस गेंदबाज ने शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को आउट कर दिया। इसके बाद शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया। चार ओवर के स्पेल में निगम ने 27 रन खर्च किये और 2 विकेट हासिल किये। निगम के धांसू स्पेल ने दिल्ली को जीत की तरफ धकेल दिया।












Click it and Unblock the Notifications