CSK के स्टार की गर्लफ्रेंड बीच सड़क पर हुईं परेशान, कहा- प्लीज ऐसा मत करो, वीडियो हो रहा वायरल

CSK player Rachin Ravindran: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आपस में भिड़ी थी। जहां अपने होमग्राउंड पर चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की थी। अब चेन्नई मुंबई में आकर एक बार फिर हार्दिक पंड्या की टीम को टक्कर देने को तैयार है। 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए रचिन रविंद्र (CSK player Rachin Ravindran)

मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रचिन रविंद्र का विकेट अहम होगा। हालांकि, इस सीजन बल्ले से रचिन रविंद्र अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। इस बीच मैच से पहले वह मुंबई की सड़कों पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते नजर आये। इस दौरान उन्हें कुछ पैपराजी ने देख लिया और उनके फोटो और वीडियो लेने की गुजारिश की। लेकिन रचिन रविंद्र ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।

CSK 1

पैपराजी को रचिन ने किया मना

अपनी गर्लफ्रेंड को परेशानी से बचाने के लिए रचिन खुद आगे आकर पैपराजी से वीडियो और फोटो लेने से मना कर दिया। रचिन ने प्यार से सभी फोटोग्राफर को कहा, "प्लीज, प्लीज नहीं...। उनका यहां कहने का मतलब यही था कि प्लीज ऐसा मत करो। उनके इस अपील की बात पैपराजी भी उनके प्राइवेसी का सम्मान करते नजर आए। इसके बावजूद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

बता दें कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में काफ़ी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस ने कुल 38 मैचों में से 20 में जीत दर्ज की है, जो कि एक अच्छा रिकॉर्ड है, लेकिन पिछले कुछ समय में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। खासकर पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जहां उन्होंने चार मैच जीतकर मुंबई के खिलाफ अपनी बढ़त बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+