DHONI के साथ ड्वेन ब्रावो ने किया जमकर डांस, साक्षी ने भी मचाया धमाल, रोहित-सचिन का जुदा अंदाज

Anant Ambani Radhika Merchant pre-wedding Video: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में सेलिब्रिटी अपना जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के तीन दिनों का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया है। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनियाभर से कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची हुई हैं।

धोनी-ब्रावो का गजब सेलिब्रेशन

इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी जामनगर में रंग जमाते नजर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कई मैच विनिंग पारियां खेलने का काम किया है।

MS Dhoni 1

वायरल हो रहा वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई भारतीय क्रिकेटरों के साथ ड्वेन ब्रावो का रिश्ता दोस्ती का रहा है। ड्वेन ब्रावो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी में ड्वेन ब्रावो ने डांडिया डांस किया। इस दौरान ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ब्रावो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित-सचिन ने भी जमाया रंग

धोनी और साक्षी की जोड़ी को ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया खेलते हुए देखा गया। ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच भी हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने के बाद उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए। इस प्रोग्राम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी नजर आए।

सचिन तेंदुलकर अपनी बीवी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ नजर आए। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+