CSK IPL Captain: अगर धोनी हुए बाहर तो कौन बनेगा CSK का कप्तान, लिस्ट में इन धुरंधरों का नाम
CSK IPL Captain: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले सीजन चैंपियंस बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से धोनी चेन्नई की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से अपने घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं। ऐसे में क्या वह पूरा सीजन खेल पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।
कौन होगा कप्तान: अगर महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने के कारण कुछ मैच या पूरा सीजन नहीं खेल पाते हैं तो ऐसे में चेन्नई को अपने नए कप्तान की तलाश करनी होगी। चेन्नई के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। धोनी की गैर मौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई की पहली पसंद हो सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ पर नजर: एशियन गेम्स में भारत की तरफ से कप्तानी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। चेन्नई की तरफ से भी ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बल्ले के साथ शानदार रहा है। इसके अलावा टी-20 में उन्हें कप्तानी करने का अनुभव भी है। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा मोईन अली को भी टीम की कमान सौपी जा सकती है।
मोइन अली भी हो सकते हैं विकल्प: इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए अहम योगदान देते हैं। ऐसे में अगर महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो मोईन अली को भी कप्तानी सौंपी जा सकती है।
अजिंक्य रहाणे कर चुके हैं कप्तानी: भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी कप्तान बनने की रेस में हैं। अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक कप्तानी की थी। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पिछले सीजन उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में रहाणे टीम की कमान संभालने का काम कर सकते हैं।
जडेजा भी है एक ऑप्शन: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी एक विकल्प हैं। रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले भी कप्तान बनाया था। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। साल 2024 में एक बार फिर से रविंद्र जडेजा चेन्नई की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
फैंस की ख्वाहिश धोनी रहे कप्तान: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस दुआ कर रहे होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी इस पूरे सीजन टीम के साथ रहे। धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने पहले साफ किया था कि महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं और वह आईपीएल का पूरा सीजन खेलेंगे। लेकिन 42 साल की धोनी के फिटनेस पर सवाल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications