फ्लाॅप चल रहे हैं रविंद्र जडेजा, फिर भी CSK के कोच को नहीं है कोई चिंता

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले उन्हें महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तानी साैंपी गई थी, लेकिन जडेजा ना सिर्फ कप्तानी में फ्लाॅफ हुए बल्कि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी गिर गया। लिहाजा, 8 मैचों में कप्तानी करने के बाद जडेजा ने फिर से धोनी को कप्तानी साैंप दी। जडेजा का खराब फाॅर्म चिंता का विषय है, लेकिन मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को उनको लेकर कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

फ्लेमिंग ने कहा कि वह जडेजा के फॉर्म के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि टी20 क्रिकेट में कई बार आप खराब दाैर से गुजर सकते हैं। उन्होंने नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने की कठिनाइयों के बारे में भी कहा, जहां टिकने के लिए बहुत कम समय रहता है। स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'मैं चिंतित नहीं हूं, टी20 मैच कठिन हो सकता है। जब आप नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो आपको टेम्पो या लय को सही करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। हम इसे अभी देखेंगे और काम करेंगे कि उनके लिए बल्लेबाजी में काैन सा क्रम अच्छा रहेगा, लेकिन नहीं, मुझे उनकी फॉर्म की चिंता नहीं है।"

CSK head

Recommended Video

    IPL 2022: Prithvi Shaw ने खरीदा सपनों का घर, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप | वनइंडिया हिंदी

    आरसीबी से 13 रन की हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अब इस सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी क्योंकि उसने अब तक अपने दस मैचों में से सिर्फ तीन में जीत हासिल की है। आईपीएल 2022 में अब तक 10 मैचों में जडेजा सिर्फ 116 रन ही बना पाए हैं और मध्यक्रम में उनके संघर्ष का असर सीएसके के नतीजों पर भी पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण रनों का पीछा करते हुए जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और वह पांच गेंदों में से सिर्फ तीन रन ही बना सके। ऑलराउंडर जडेजा पिछले दो सालों में सीएसके सेट-अप और भारतीय टीम में महत्वपूर्ण दल में से एक बन गया है। इसलिए, प्रशंसक उन्हें जल्द ही बल्ले से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+