अंडर 19 टीम से CSK के साथ जुड़ा ये खतरनाक प्लेयर, तेज गेंदबाजी के साथ-साथ करता है तूफानी बल्लेबाजी

नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auction 2022 के दूसरे दिन भारत की अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों की नीलामी हुई। विश्व कप विजेता टीम से 3 खिलाड़ियों को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिलने जा रहा है, जिसमें राजवर्धन हंगरगेकर का नाम भी शामिल है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। राजवर्धन आईपीएल नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइज के साथ उतरे थे। राजवर्धन सीएसके के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।

140 की स्पीड से लगातार करते हैं गेंदबाजी

140 की स्पीड से लगातार करते हैं गेंदबाजी

आपको बता दें कि 19 साल के राजवर्धन ने अंडर 19 विश्व कप में अपने तेज गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार कई बार 140 से अधिक की स्पीड में गेंदबाजी की है। इसके अलावा वो दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले राजवर्धन ने अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम को हर मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। भारत की जीत में राजवर्धन का भी अहम योगदान रहा है।

राजवर्धन का विश्व कप में प्रदर्शन

राजवर्धन का विश्व कप में प्रदर्शन

आपको बता दें कि राजवर्धन हंगरगेकर ने अंडर 19 विश्व कप में विकेट तो सिर्फ 5 ही लिए थे, लेकिन उनकी रफ्तार और सधी हुई गेंदबाजी की वजह से बल्लेबाज उनके खिलाफ अधिक रन नहीं बना पा रहे थे। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 2 विकेट रहा जो उन्होंने युगांडा के खिलाफ किया था। हंगरगेकर गेंदबाजी में तो कमाल करते ही हैं, साथ ही कमाल की बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। राजवर्धन पावर हिटिंग करने की क्षमता रखते हैं। विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 17 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के जड़े थे।

महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं राजवर्धन

महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं राजवर्धन

राजवर्धन हंगरगेकर ने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर के रहने वाले राजवर्धन हंगरगेकर 14 साल के थे तब उन्होंने ऑफ स्पिन गेंदबाजी छोड़कर तेज गेंदबाजी की शुरुआत की। उस्मानाबाद जिले के लिए खेलते हुए किए शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की अंडर-16 टीम में चुना गया था। अंडर-19 विश्व कप में खेलने से पहले वो महाराष्ट्र की टीम में जगह हासिल कर चुके थे। वो महाराष्ट्र के लिए 5 लिस्ट ए और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+