Instagram: एक इंस्टा पोस्ट से 26.74 करोड़ की कमाई करते हैं रोनाल्डो, कोहली को मिलते हैं इतने करोड़
Cristiano Ronaldo, Instagram post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा भी चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियो का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 250 मिलियन के पार है। इंस्टाग्राम से कोहली की कमाई भी खूब होती है।
इंस्टाग्राम से होती है जमकर कमाई: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं। विराट कोहली अपने एक पोस्ट के लिए करोड़ों में पैसे लेते हैं। हॉपर एचक्यू के मुताबिक विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट का 11.45 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। कोहली के फॉलोअर्स हर दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं।

कमाई के मामले में नंबर वन रोनाल्डो: इंस्टाग्राम के जरिए पैसा कमाने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी एक पोस्ट के लिए 26.7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं लियोनल मेसी एक इंस्टाग्राम पोस्ट का 21.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फुटबॉल की दुनिया में इन दोनों ही खिलाड़ियों के चाहने वालों की कमी नहीं है।
कोहली शेयर करते हैं पोस्ट: कोहली के इंस्टाग्राम पोस्ट में वह अपनी फिटनेस और खेल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के फॉलोअर्स की संख्या 64.5 मिलियन है। स्पोर्टिको की हालिया लिस्ट में विराट कोहली को दुनिया के टॉप 100 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों में शामिल किया गया था।
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट: साल 2023 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में सेलेना गोमेज़, काइली जेनर, ड्वेन जॉनसन, एरियाना ग्रांडे, किम कार्दशियन, बेयॉन्से, ख्लोए कार्दशियन, जस्टिन बीबर, केंडल जेनर, टेलर स्विफ्ट, जेनिफर लोपेज, निकी मिनाज, कर्टनी कार्दशियन, माइली साइरस, कैटी जैसे नाम शामिल हैं। पेरी, नेमार जूनियर, केविन हार्ट, कार्डी बी, डेमी लोवाटो, रिहाना, बिली इलिश और किलियन एमबीप्पे का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications