Yashasvi Jaiswal ने खरीदा नया आशियाना! खर्च कर डाले इतने करोड़, कभी टेंट में रहन को थे मजबूर

Yashasvi Jaiswal, New Home: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन माचों में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन करने का काम किया। यशस्वी जायसवाल ने पिछले दो मुकाबले में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है।

खूब हो रही है जायसवाल की चर्चाएं

अपने इस दमदार प्रदर्शन के बाद से ही यशस्वी जायसवाल फैंस के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं। रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से खेला जाना है। शुक्रवार से होने वाले इस मुकाबले में भी यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजरें भी बनी हुई है।

Yashasvi Jaiswal 1

यशस्वी ने खरीदा नया आशियाना

यशस्वी जायसवाल को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में एक नया आशियाना खरीदा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में 10 बीकेसी प्रोजेक्ट में 5 करोड़ 38 लाख रुपये की कीमत वाला अपार्टमेंट खरीदा है।

कभी टेंट में रहने को थे मजबूर

यह प्रोजेक्ट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है। जहां शहर के कई बड़े बिजनेसमैन भी रहते हैं। बता दें कि यशस्वी जायसवाल के लिए यहां तक का सफर कतई आसान नहीं था। अपने संघर्ष के दिनों में यशस्वी जायसवाल रात गुजारने के लिए टेंट में भी रह चुके हैं। कभी टेंट में रहने वाले जायसवाल ने आखिरकार क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की। यशस्वी भारतीय टीम के लिए लगातार टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+