जेंडर चेंज करने वाले क्रिकेटर ने भारत आकर फिर से बदला लुक, इंग्लैंड में सर्जरी से बना था लड़की
यह तो सभी जानते हैं कि भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने आना जेंडर चेंज करा लिया है। लन्दन जाकर सर्जरी से आर्यन ने लड़की बनने का फैसला लिया। सफल सर्जरी कराने के बाद आर्यन उर्फ़ अनाया बांगड़ ने कुछ महीने लन्दन में ही बिताये।
अब आर्यन उर्फ़ अनाया ने भारत आने के बाद एक बड़ा कदम उठाया है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद अनाया बांगड़ ने भारत आने के बाद नया लुक अपनाने का फैसला लिया और पार्लर में जाकर इसे अंजाम भी दे दिया। इसके वीडियो सामने आया है।

भारत आकर अपना लुक बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनाया ने यह जानकारी दी है। कैप्शन में अनाया ने लिखा कि अब मुझे क्या ट्राय करना चाहिए। पार्लर से अपना स्टाइल बदलने का प्रोसेस शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया। ट्रोल करने वालों ने उनको कई बातें कही लेकिन इसका असर नहीं हुआ।
अनाया ने बालों में शैम्पू कराने के अलावा उनको अलग तरीके से कटवाया है और नया स्टाइल अपनाने का प्रयास किया है। वह इस नए लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। गौरतलब है कि अनाया ने इस्लाम जिमखाना की तरफ से क्रिकेट में हाथ आजमाया था। क्लब क्रिकेट में खेलकर उनको उतनी सफलता नहीं मिली। हाल ही में जेंडर चेंज करने के बाद उनका क्रिकेट खेलने का एक छोटा वीडियो सामने आया था।
अनाया के पिता संजय बांगड़ ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूप में खेला है। इसके अलावा वह भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में भी काम कर चुके हैं। आईपीएल में भी वह बतौर कोच काम करते रहे हैं। आरसीबी और पंजाब किंग्स के साथ उन्होंने काम किया।
टीम इंडिया के लिए संजय बांगड़ ने 12 टेस्ट मुकाबले खेले। इसके अलावा एकदिवसीय प्रारूप में 15 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 650 रन बनाने के अलावा 14 विकेट अपने नाम किये। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे में उन्होंने तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को मैच जिताया था।












Click it and Unblock the Notifications