CM योगी के फैन हुए सूर्यकुमार यादव! मैच के बाद सरकारी आवास पर जाकर की मुलाकात

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करने पहुंचे।

suryakumar yadav and CM yogi

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक शिष्टाचार भेंट की है। बता दें कि यह मुलाकात लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई है। मुलाकात की तस्वीरे मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी की है। सीएम योगी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "ऊर्जावान और युवा सूर्यकुमार यादव (मिस्टर 360 डिग्री) के साथ लखनऊ में सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट।" योगी आदित्यनाथ ने इस पोस्ट में सूर्यकुमार यादव को टैग भी किया है।

स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे सीएम योगी

आपको बता दें कि टीम इंडिया रविवार को दूसरा टी20 खेलने के लिए लखनऊ में ही थी और खुद सीएम योगी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर से भी मुलाकात की थी। सीएम योगी पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में ही मौजूद रहे थे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी। मैच की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की गई हैं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है, "हार्दिक बधाई।" तस्वीर में पांड्या और सीएम योगी के अलावा राजीव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं।

छोटे लक्ष्य के आगे भी लड़खड़ाई थी भारतीय पारी

100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा था। गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं ईशान और राहुल त्रिपाठी ने कुछ देर पारी को संभाला, लेकिन ईशान की पारी 19 रन पर खत्म हो गई। ईशान ने 32 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाए। ईशान के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी को ईश सोढ़ी ने आउट कर दिया। राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। फिर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+