चंद्रयान- 3 की सफलता पर रोहित और विराट की प्रतिक्रिया, क्रिकेट जगत ख़ुशी से झूम उठा
Cricket Fraternity on Chandrayan 3: चंद्रयान 3 मिशन पूरा होते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। सॉफ्ट लैंडिंग होते ही भारत ने इतिहास रच दिया। हर कोई इन पलों का साक्षी बना और लैंडिंग का लाइव प्रसारण भी देखा।
क्रिकेट जगत की तरफ से भी इन पलों के लिए उत्सुकता देखी गई। चन्द्रयान 3 की लैंडिंग के बाद क्रिकेट जगत की तरफ से शुभकामनाएँ दी गई। रोहित शर्मा ने भारत साउथ पोल पर जाने वाला पहला देश बन गया है। हम सबके लिए यह गर्व करने वाला पल है।

वीरेंदर सहवाग ने भी बधाई देते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस मिशन के लिए खुद को समर्पित किया उनको और इसरो को बधाई। सहवाग ने देशवासियों को भी बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि इसरो इंडिया को बेस्ट तरीके से रिप्रजेंट करता है। झंडा ऊंचा रहे हमारा। सचिन ने चन्द्रयान मिशन से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी और कहा कि हमें चन्द्रयान 2 और 3 दोनों की टीमों को बधाई देनी चाहिए।
विराट कोहली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कोहली ने कहा कि चन्द्रयान 3 की टीम को बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द। हार्दिक पांड्या ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। पांड्या ने लिखा कि चन्द्रयान तीन की सफल लैंडिंग में शामिल सभी लोगों को बधाई।
गौरतलब है कि चन्द्रयान तीन की लैंडिंग के समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहांसबर्ग से जुड़े थे। वह ब्रिक्स देशों की मीटिंग में शामिल होने के लिए वहां गए हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी जुड़े थे। मिशल सफल होने के बाद पीएम मोदी ने सभी को बधाई दी।
चन्द्रमा के साउथ पोल पर अब तक कोई देश नहीं जा पाया है। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना गया है। दो दिन पहले ही रूस का मिशन लुना 25 क्रैश हो गया था। भारतीय वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफलतापूर्वक हासिल कर देश का नाम कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications