पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया आउट तो भड़क उठे मार्कस स्टोइनिस, अब फैंस कर रहे ट्रोल
खिलाड़ियों के बीच खेल के मैदान पर अक्सर विवाद होते देखा गया है। आईपीएल से लेकर इंटरनेशल क्रिकेट में भी कई बार खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं।
15 अगस्त, नई दिल्ली। खिलाड़ियों के बीच खेल के मैदान पर अक्सर विवाद होते देखा गया है। आईपीएल से लेकर इंटरनेशल क्रिकेट में भी कई बार खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब क्रिकेटरों ने बीच मैदान शर्मनाक हरकत की है। विश्व के लगभग हर देश के कुछ क्रिकेटरों से जुड़ा इस तरह का मामला देखने को मिलते रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में हैं।

द हंड्रेड लीग में हुई ये घटना
Recommended Video
ओवल इनविंसिबल और सदर्न ब्रेव के बीच द हंड्रेड में खेले गए मैच के दौरान मार्क्स स्टोइनिस ने कुछ ऐसा किया कि वो चर्चा में आ गए। मोहम्मद हसनैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में स्टोइनिस ने अपना विकेट गंवा दिया। मार्क्स स्टोइनिस ने अपनी पारी के दौरान 27 गेंदों में 37 रन बनाए थे। इंग्लैंड में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं।
This is the video of Mohammmad Husnain bowling to Marcus Stoinis and Stoinis signalling that Husnain is chucking.
— Homunculus (@MrStrangedoc) August 15, 2022
This is disrespectful from him#Stoinis#Husnain#hundred pic.twitter.com/YXmxzF9tj8
आउट होने के बाद फूटा स्टोइनिस का गुस्सा
मोहम्मद हसनैन की गेंद पर आउट होने के बाद मार्क्स स्टोइनिस बेहद गुस्से में नजर आए। स्टोइनिस ने बीच मैदान में ऐसा इशारा किया कि जैसे वह मोहम्मद हसनैन की गेंदबाजी एक्शन की चकिंग कर रहे हों। स्टोइनिस जब आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे तब उन्होंने गेंदबाजी एक्शन किया, वह एक्शन की मदद से शायद हसनैन की गेंदबाजी एक्शन को गलत ठहराना चाह रहे थे।
They always have problem with people action. But to let Marcus know it's Aus center in ICC which give him permission to bowl so go and fix that if you have problem with this. Typical Aussies thing.
— Mdkm (@madkin256) August 14, 2022
पाकिस्तानी फैंस ने लगाई स्टोइनिस की क्लास
स्टोइनिस की इस हरकत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें टोल किया जा रहा है। पाकिस्तानी फैंस स्टोइनिस पर सवाल उठा रहे हैं, इसके साथ ही उनके रवैये को भी गलत बता रहे हैं। मैच की बात करें सदर्न ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 137 रन बनाए थे. सदर्न ब्रेव की ओर से स्टोइनिस ने ही सबसे अधिक रन बनाए। जवाब में ओवल ने इस लक्ष्य को 82 गेंदों पर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को आसानी से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications