क्या मोहम्मद सिराज ने मुस्लिम होने की कीमत चुकाई? जय शाह की एक गलती से मचा बवाल
Jay Shah ignoring Mohammed Siraj: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शुभमन गिल, आकाशदीप, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन सबसे खास बात रही मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी, जिसने पहली पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की रीढ़ तोड़ दी। वहीं से यह मुकाबला भारत के पक्ष में झुक गया।
क्या जय शाह ने किया सिराज को अनदेखा? (Jay Shah ignoring Mohammed Siraj)
हालांकि, जब आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस जीत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उन्होंने सिराज का नाम तक नहीं लिया। जय शाह ने गिल, आकाशदीप, जडेजा और पंत का ज़िक्र किया, लेकिन सिराज की 7 विकेट की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। क्या इतनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी सिराज को अनदेखा किया जाना जायज़ है?

सचिन-विराट ने की जमकर तारीफ
जहां जय शाह की चुप्पी चर्चा में रही, वहीं कई दिग्गज क्रिकेटरों ने सिराज की जमकर तारीफ की। विराट कोहली ने पोस्ट में लिखा कि सिराज और आकाश की गेंदबाज़ी शानदार रही। सौरव गांगुली ने भी कहा कि सिराज और आकाशदीप भारतीय गेंदबाज़ी की असली ताकत हैं। सचिन तेंदुलकर ने तो सिराज की गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग की भी तारीफ की और उनकी तुलना जोंटी रोड्स से कर दी। बता दें कि इस मैच में सिराज ने एक बेहतरीन डाइविंग कैच लिया था।
मुस्लिम खिलाड़ी होने के कारण नहीं लिया गया नाम?
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह मैच गिल की बल्लेबाज़ी के लिए याद किया जाएगा। लेकिन मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की गेंदबाज़ी को भी उतनी ही अहमियत दी जानी चाहिए। गौर करने वाली बात यह भी है कि सिराज इस टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11 के एकमात्र मुस्लिम खिलाड़ी थे। कई लोगों ने इस बात को भी उठाया कि एक शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनका नाम न लेना निराशाजनक है।
कुछ फैंस सोशल मीडिया पर सिराज के साथ हुए भेदभाव पर अपनी भड़ास निकाली है। एक यूजर ने लिखा कि सिराज मुस्लिम क्रिकेटर है, इसलिए जय शाह ने उनका नाम नहीं लिया। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसका कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन यह मुद्दा लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications