क्या सचिन को नहीं पहचान पाए विनोद कांबली? पुराने यारों की मुलाकात के वीडियो ने सोचने पर किया मजबूर

Vinod Kambli Viral Video: स्कूल क्रिकेट के बड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाने वाले दो यारों का मिलन एक बार फिर देखने को मिला लेकिन यहाँ कुछ अजीब बात हुई। बात हो रही है सचिन तेंदुलकर और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली की। दोनों ने एक साथ क्रिकेट खेला है।

कांबली पीछे रह गए और तेंदुलकर ने सफलता की उंचाइयों को पार करते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम कर दिया। किसी न किसी मौके पर इन दोनों के बीच मुलाक़ात देखने को मिल जाती है। इस बार दोनों के मिलन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जो हैरान करने वाला है।

vinod kambli

वीडियो में सचिन अपने दोस्त कांबली के पास जाते हैं और ऐसा लगता है कि पहली बार में कांबली उनको पहचान ही नहीं पाते हैं। बाद में उनको पता चतला है और दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। यह मौका भी कुछ खास था। उनके कोच रमाकांत अचरेकर का मेमोरियल अनावरण का यह अवसर था। शिवाजी पार्क स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ।

कांबली ने इस दौरान 'सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए' गाना गाया लेकिन वह बोल भी नहीं पा रहे थे। अपने दोस्त की इस स्थिति को देखकर सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए। कांबली की तबियत खराब होने की खबरें पहले से आती रही हैं। इस बार जो हुआ, वह चौंकाने वाला था। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले कांबली को आर्थिक तंगी होने की खबरें भी सामने आई थीं। उनको बीसीसीआई से पेंशन मिल रही हैं। अब भी उनकी तबियत भी नासाज लग रही है। यह पता नहीं चल पाया कि वह वास्तव में किस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनका सचिन के साथ वायरल वीडियो देखकर हर क्रिकेट प्रेमी हैरान है।

भारत के लिए कांबली ने 17 टेस्ट में 1084 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक जड़े और 227 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने कुल 104 मैचों में 2497 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+